पीडब्ल्यूडी (आरएंडबी) डिवीजन उधमपुर के अधिकारियों द्वारा कागजों में ही 24.25 लाख रुपये का ब्रिज बनाकर बड़ा घोटाला करने का मामला प्रकाश में आया है।
विजिलेंस विभाग ने विभाग के तत्कालीन एग्जीक्यूटिव इंजीनियर एसपी गुप्ता, एईई राम सिंह, जेई वरिंदर कुमार के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में केस दर्ज किया है।
विजिलेंस के अनुसार संयुक्त औचक निरीक्षण के दौरान पता चला कि विभागीय अधिकारियों ने देवक नाला पर बेनिसंग के निकट पुल निर्माण के लिए 24.25 लाख रुपये की निकासी की, लेकिन कोई पुल नहीं बनाया गया।