फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12वीं की परीक्षा में लड़कियों ने फिर मारी बाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
कश्मीर घाटी में 12वीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम वीरवार को घोषित किया गया, जिसमें एक बार फिर से लड़कों के मुकाबले में लड़कियों ने बाजी मारी है। सभी चार स्ट्रीम में टॉप 12 पोजिशन में से टॉप 10 पर लड़कियों ने कब्जा किया है।
विज्ञापन


केवल दो लड़के ही इस सूची में अपना स्थान पक्का कर पाए हैं। साइंस स्ट्रीम में मुस्लिम एजुकेशनल इंस्टीट्यूट हायर सेकेंडरी स्कूल पंपोर की बुशरा अमीन ने 500 में से 489 अंक हासिल कर पहली पोजीशन पर कब्जा किया है।

दूसरी पोजीशन पर टिंडल बिस्कोे स्कूल के मीलाद मोहम्मद शेख हैं, जिन्होंने 488 अंक हासिल किए हैं। तीसरी पोजीशन मैलिंसन गर्ल्स स्कूल की हफ्सा मसूद की है, जिसने 487 अंक हासिल किए हैं।
विज्ञापन


विज्ञापन

साइंस स्ट्रीम में पंपोर की बुशरा ने किया नाम रोशन

कामर्स स्ट्रीम में ग्रीन वैली एजुकेशनल इंस्टीट्यूट श्रीनगर की तहनीज बशीर ने 500 में से 471 अंक हासिल कर पहली पोजीशन पर कब्जा किया है।

दूसरी पोजीशन पर कैंडिड हायर सेकेंडरी स्कूल नौगाम की अनफा गुलजार है, जिसने 469 अंक हासिल किए हैं, जबकि तीसरी पोजीशन गवर्नमेंट हायर सेकेंडरी स्कूल नानिल के फुरकान शौकत की है, जिसने 467 अंक हासिल किए हैं।

आर्ट्स स्ट्रीम में जमीयतुल बंनत स्कूल की अयमन जान हबीब ने 500 में से 486 अंक हासिल कर पहली पोजीशन पर कब्जा किया है। दूसरी पोजीशन पर जमीयतुल बंनत स्कूल की सुरैया नजीर हैं, जिसने 480 अंक हासिल किए हैं। तीसरी पोजीशन जमीयतुल बन्नत स्कूल की उम्मे हनी हैं। इन्होंने 479 अंक हासिल किए हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें