कोरोना के लक्षण महसूस होने पर आप जम्मू के सरकारी मेडिकल कॉलेज में बनाए विशेष केंद्र में जांच करवा सकते हैं। जम्मू-कश्मीर में लोग घर बैठे भी डॉक्टरी सलाह ले सकते हैं। इसके लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू और संबद्ध अस्पतालों के 20 से अधिक डॉक्टरों ने अपने नंबर खुद जारी किए हैं। जीएमसी, जम्मू की आधिकारिक वेबसाइट पर भी ये नंबर उपलब्ध हैं। विभिन्न रोगों के विशेषज्ञ इन डॉक्टरों से घर बैठे चिकित्सीय सलाह ली जा सकती है।
स्वैच्छिक सेवा के लिए आगे आए डॉक्टरों में शामिल डॉ. संजीव गुप्ता (ऑर्थोपेडिक्स) : 9469275511, डॉ. अब्दुल गनी (ऑर्थोपेडिक्स), 9797597406, डॉ. धर्मेंद्र कुमार (कार्डियोलॉजी): 9419002424, डॉ. संजीव भट (कार्डियोलॉजी): 9419208764, डॉ. संजय कुमार बसीन (सर्जरी) : 9419141891, डॉ. नैना काला डोगरा (डर्मेटोलॉजी) : 8493836901, डॉ. अनिता विज (एनेस्थीसिया): 9419198890, डॉ. राजेश महाजन (एनेस्थीसिया): 9419141263 के माध्यम से संबंधित डॉक्टरों से संपर्क कर सकते हैं।
जम्मू-कश्मीर प्रशासन ने कोरोना से जुड़े किसी भी सवाल और मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। इन नंबरों पर फोन करके कोरोना से जुड़ी कोई भी जानकारी ली या दी जा सकती है।
नेशनल टोल फ्री नंबर: 1075
जम्मू कश्मीर : 01912549675
जम्मू संभाग : 01912520982
कश्मीर संभाग : 01942440283, 2430581
आपकी सुविधा के लिए कर रहे काम
लॉकडाउन के दौरान आपको किसी चीज की कमी न हो इसके लिए कई लोग आगे आए हैं। उन्होंने आपकी सुविधा के लिए अपने नंबर हेल्पलाइन के तौर पर जारी किए हैं, जिसपर आप संपर्क करके अपनी जररूत के सामान की जानकारी दे सकते हैं। जानकारी मिलने के बाद यह टीम आपके घर में सामान पहुंचा देंगे।
कोरोना वायरस के चलते जम्मू में डी-मार्क इंस्टीट्यूट की ओर से मुफ्त खाने की सुविधा लोगों के लिए उपलब्ध करवाई गई है। इसके लिए उन्होंने दो नंबर जारी किए हैं जिसपर कोई भी फोन करके किसी की भी डिटेल दे सकता है। इस सुविधा के लिए 9419253545 और 8082469899 पर फोन कर सकते हैं। फोन दोपहर 12 बजे से पहले करना होगा।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जम्मू के कार्यालय सचिव अखिल वजीर ने बताया कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पूरे देश में फंसे छात्रों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन शुरू की है। अगर जम्मू कश्मीर का कोई छात्र दूसरे राज्य अथवा किसी क्षेत्र में फंसा है तो वह 01912546441 अथवा 7889431763 पर संपर्क कर सकते हैं।
राजोरी पुलिस ने दवाइयों की होम डिलीवरी भी शुरू कर दी है। अगर आपको कोई जरूरी दवा चाहिए तो पुलिस हेल्पलाइन नंबर 7006190520 पर संपर्क करके बता सकते हैं। पुलिस टीम आपके घर पर दवा पहुंचा जाएगी।
कठुआ में फोन कॉल पर राशन
कठुआ प्रशासन ने कठुआ शहर के लोगों की सुविधा के लिए कदम उठाए हैं। प्रशासन ने पुलिस टीम के साथ मिलकर 300 स्वयंसेवियों का यूनाइटेड कठुआ समूह तैयार किया है, जो आपके बताने पर आपके घर में राशन पहुंचाकर जाएगा। राशन की समस्या हो तो आप हेल्पलाइन नंबर 9540201414 पर संपर्क कर जानकारी दे सकते हैं।