फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Lockdown: मदद करने के सरकारी दावे कुछ...हकीकत कुछ और ही, लोगों को मिल रही है मायूसी

Sun, 29 Mar 2020 10:28 AM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
Lockdown Jammu Kashmir - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सरकार एक तरफ राशन कार्ड धारकों को अगले दो महीने अप्रैल और मई का राशन उपलब्ध कराने की बात कर रही है। वहीं जमीनी स्थिति इससे बिल्कुल विपरीत है। राशन कार्ड धारकों को लॉकडाउन के दौरान अगले दो महीनों का राशन एडवांस में मिलना तो दूर वर्तमान माह का पूरा कोटा भी उपलब्ध नहीं कराया गया है।

विज्ञापन


राशन डीलर्स एसोसिएशन जम्मू के अध्यक्ष प्रभु दयाल शर्मा ने दावा किया है कि विभागीय अधिकारियों में समन्वय की कमी से अभी तक राशन डीलरों को कार्ड धारकों को बांटने के लिए अगले दो महीने का एडवांस राशन तो दूर मार्च महीने का भी पूरा कोटा उपलब्ध नहीं कराया गया है।

शर्मा के अनुसार प्रशासन की तरफ से आए दिन घोषणा की जा रही है कि राशन कार्ड धारकों को अगले दो महीने का राशन भी जारी कर दिया गया है। यह बात सही नहीं है। राशन कार्ड धारक सरकारी घोषणाओं को सुनकर राशन डीलरों के पास पहुंच रहे हैं और राशन न पाकर मायूस होकर लौट रहे हैं। लेकिन इसमें डीलरों का कोई कसूर नहीं है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन

अधिकारी डीलरों को कह रहे हैं कि वह परिवहन का प्रबंध खुद करें

सरकार की तरफ से जब भी राशन डीलरों के पास पहुंचाया जाएगा, डीलर उसे वितरित करने के लिए तैयार हैं। लेकिन वर्तमान में संबंधित विभाग के अधिकारी डीलरों को कह रहे हैं कि वह परिवहन का प्रबंध खुद करें। लॉकडाउन के दौरान स्वयं परिवहन का प्रबंध करना संभव नहीं है। सरकार को इसका संज्ञान लेते हुए विभाग को राशन डीलरों के पास राशन पहुंचाने की व्यवस्था करने के निर्देश देने चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें