बाजारों में सब्जियों के दामों में तीन गुने तक बढ़ोतरी हो रही है। मंडी से हरी मटर गायब हो चुकी है। दुकानों में घीया, कडम, मूली, बंद गोभी, फूल गोभी, शिमला मिर्च आ रही है। फ्रासबीन, बैंगन भी कम ही दिख रहा है। पंजाब से सबसे ज्यादा गोभी, बंदगोभी की ही आपूर्ति हो रही है।
लॉकडाउन होने के कारण लोग घरों से कम निकल रहे हैं। इस कारण दुकानों में दिनभर ग्राहकों की भीड़ नहीं उमड़ रही है। रेहड़ी वालों ने सब्जी बेचना धीरे-धीरे बंद कर दिया है। अलग-अलग बाजारों में तीन से चार रेहड़ियां लग रही थीं। अब इक्का-दुक्का रेहड़ियां ही दिख रहीं।
सुबह आठ बजे : नरवाल मंडी में भीड़ नहीं थी। हालांकि, पहले सुबह के वक्त खूब भीड़ होती थी। सब्जी लेने वालों की संख्या कम दिखी। आढ़तियों के अनुसार सुबह ही ठीक बिक्री नहीं हुई है। कम लोग सब्जी लेने आ रहे हैं। सब्जी को कश्मीर और श्रीनगर के लिए भेजा गया। नुकसान बहुत हो रहा है।