फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमितों को आंकड़ा 70 पहुंचा, निगरानी में हैं 2,040 संदिग्ध मरीज

Thu, 02 Apr 2020 04:51 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

कश्मीर संभाग में कोरोना वायरस के तीन और संक्रमित मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 70 हो गई है। इससे पहले जम्मू-कश्मीर में बुधवार को कोरोना के 12 मामले आए थे। इनमें पहले से संक्रमित जीएमसी, जम्मू के एक डॉक्टर के परिवार के तीन सदस्य, कश्मीर के सात और उधमपुर के दो मरीज शामिल हैं। अभी तक दो मरीजों की मौत हो चुकी है। वहीं, कश्मीर में सामने आया सबसे पहला संक्रमित मरीज ठीक हो चुका है जिसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

विज्ञापन

 
उधर, क्वारंटीन में रहने की अवधि पूरी करने वाले 200 से अधिक लोगों को घरों के लिए रवाना कर दिया गया। इनमें कई बांग्लादेशी छात्र और छात्राएं भी शामिल हैं। इससे पहले कल यानी कि बुधवार को श्रीनगर में 221 लोगों को क्वारंटीन अवधि पूरी करने के बाद बसों से घर भेजा गया था।

विज्ञापन

सांबा में लखनऊ के व्यक्ति को मौलवी ने मस्जिद में छिपाया

उधर, जम्मू-कश्मीर में बुधवार को 2,040 संदिग्ध मरीजों को निगरानी में लिया गया। अब  तक संदिग्ध मामलों के संपर्क में आए 17,041 यात्री और व्यक्ति निगरानी में लिए जा चुके हैं। इसमें 10,355 को होम क्वारंटीन, 52 को अस्पताल आइसोलेशन, 516 को अस्पताल क्वारंटीन, 3,961 को होम सर्विलांस पर रखा गया है। 2,157 लोगों ने 28 दिन की सर्विलांस अवधि पूरा कर ली है। कुल 977 मामलों में 911 के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

रामगढ़ इलाके के चक दौलत में एक मस्जिद में लखनऊ निवासी व्यक्ति को ठहराने पर पुलिस ने मस्जिद के मौलवी व लखनऊ के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि लखनऊ (स्टालियन रोड, लाल कोठी, मेंहदो हमीरपुर) निवासी व्यक्ति को मौलवी ने छिपाने और मस्जिद का उपयोग उसे शरण देने में किया।

चक दौलत के मस्जिद में लखनऊ निवासी व्यक्ति के शरण लेने की सूचना पर एसएचओ रामगढ़ की अगुवाई में पुलिस टीम ने छापा मारा और मौलवी समेत उसे हिरासत में ले लिया। मौलवी पुंछ जिले के सुरनकोट का निवासी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें