उधर, जम्मू-कश्मीर में बुधवार को 2,040 संदिग्ध मरीजों को निगरानी में लिया गया। अब तक संदिग्ध मामलों के संपर्क में आए 17,041 यात्री और व्यक्ति निगरानी में लिए जा चुके हैं। इसमें 10,355 को होम क्वारंटीन, 52 को अस्पताल आइसोलेशन, 516 को अस्पताल क्वारंटीन, 3,961 को होम सर्विलांस पर रखा गया है। 2,157 लोगों ने 28 दिन की सर्विलांस अवधि पूरा कर ली है। कुल 977 मामलों में 911 के सैंपल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।
रामगढ़ इलाके के चक दौलत में एक मस्जिद में लखनऊ निवासी व्यक्ति को ठहराने पर पुलिस ने मस्जिद के मौलवी व लखनऊ के व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि लखनऊ (स्टालियन रोड, लाल कोठी, मेंहदो हमीरपुर) निवासी व्यक्ति को मौलवी ने छिपाने और मस्जिद का उपयोग उसे शरण देने में किया।
चक दौलत के मस्जिद में लखनऊ निवासी व्यक्ति के शरण लेने की सूचना पर एसएचओ रामगढ़ की अगुवाई में पुलिस टीम ने छापा मारा और मौलवी समेत उसे हिरासत में ले लिया। मौलवी पुंछ जिले के सुरनकोट का निवासी है।