फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Jammu Kashmir: प्रदेश की पहली संक्रमित महिला की रिपोर्ट नेगेटिव, स्वास्थ्य में सुधार

Tue, 31 Mar 2020 03:46 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

प्रदेश की पहली कोरोना पॉजिटिव 67 वर्षीय खानयार निवासी महिला के हालत में सुधार हो रहा है। इस बीच उसकी टेस्ट रिपोर्ट भी नेगेटिव आई है। यह महिला 16 मार्च को सऊदी से लौटी थी। 18 मार्च को उसका टेस्ट पॉजिटिव आया था। यह जम्मू-कश्मीर का पहला पॉजिटिव मामला था।

विज्ञापन

स्किम्स के नोडल अफसर डॉ. ग़ुलाम हसन यत्तू ने बताया कि इलाज के बाद इस महिला के स्वास्थ्य में सुधार आया है। एक बार फिर उसके सैंपल जांच के लिए लैब भेजे थे जो अब नेगेटिव आए हैं। फिर भी उसे एहतियातन 14 दिन तक आइसोलेशन में रखा जाएगा। पूरी तरह संतुष्ट होने के बाद उसे घर जाने की अनुमति दी जाएगी। डॉक्टरों के मुताबिक महिला को डब्ल्यूएचओ द्वारा निर्धारित एंटी वायरल दवाएं दी जा रही हैं।

विज्ञापन

कोरोना पॉजिटिव मरीज के घर चोरी, गहने व अन्य कीमती सामान ले गए चोर

बांदीपोरा जिले में कोरोना पॉजिटिव मिले एक मरीज के खाली पड़े घर को रविवार की रात निशाना चोरों ने निशाना बनाया। घर से गहने, नकदी और कुछ सूटकेस उठा ले गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घर के सभी लोग क्वारंटीन सेंटर में भर्ती हैं।

पुलिस ने बताया कि उत्तरी कश्मीर के बांदीपोरा जिले के हाजिन इलाके में कोरोना का एक मरीज मिला था। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है जबकि पूरा परिवार क्वारंटीन सेंटर में है। घर पर कोई नहीं है। बीती रात चोरों ने इसका फायदा उठाते हुए घर पर धावा बोल दिया और कुछ गहने, नकदी और सूटकेस उठा ले गए। घर से लगभग 100 मीटर दूर चोरों ने सूटकेस खोलकर उसमें रखे आभूणष व अन्य कीमती सामान निकाल लिया और फरार हो गए। अधिकारियों ने कहा कि घटना के सबूत जुटाए जा रहे हैं। अपराधी शीघ्र गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें