फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेजी से रेड जोन में बदल रहा शहर, 167 नए मामलों में 160 का यात्रा इतिहास नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जम्मू जिला तेजी से कई नए कंटेनमेंट जोन में तब्दील होता जा रहा है। बुधवार को भी प्रदेश में जिला जम्मू में सर्वाधिक 167 संक्रमित मामले मिले। चिंता यह है कि इनमें 160 मामले स्थानीय लोगाें से जुड़े हैं, जिनका कोई यात्रा इतिहास नहीं है। शहर और आसपास के इलाकों में नए संक्रमित मामलों से कई क्षेत्र प्रभावित होते जा रहे हैं। जिले में अब तक 51 लोगों की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो चुकी है। नगर निगम जम्मू कार्यालय में कोविड संक्रमित मामले आने के बाद टाउन हाल स्थित निगम परिसर में स्थापित सदर ट्रेजरी जम्मू को 3 सितंबर तक बंद कर दिया गया है। इसमें संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आए स्टाफ और आम लोगों को होम क्वारंटीन के साथ संबंधित केंद्रों में जानकारी देने को कहा गया है।
विज्ञापन

शहर में 19 कंटेनमेंट जोन में बुधवार दूसरे दिन भी सख्ती रही। संक्रमण प्रभावित क्षेत्रों में तारबंदी करके लोगों और वाहनों की आवाजाही को रोका गया। आगामी दिनों में कंटेनमेंट जोन में व्यापक स्तर पर रैपिड एंटीजन टेस्टिंग अभियान चलाया जाएगा। मौजूदा शेड्ूयूल के मुताबिक अभियान के दौरान लगभग स्वास्थ्य टीमें व्यस्त चल रही हैं। जिसके बाद कंटेनमेंट जोन पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा। कई कंटेनमेंट जोन में शिकायत मिली है कि कई कोरोना संक्रमित घरों के बाहर कोई तारबंदी या आवाजाही को बंद नहीं किया गया है, जिससे इलाके में संक्रमण फैलने की आशंका बनी हुई है। इसके साथ यह भी लोगों की शिकायतें हैं कि कुछ इलाकों में संक्रमित मामले नहीं हैं, लेकिन वहां पर आवाजाही पर पाबंदियां लगाई गई हैं, जिससे पूरा क्षेत्र प्रभावित हो रहा है। व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहने से दुकानदार भी प्रभावित हैं। लोगों ने संक्रमित क्षेत्रों में ही पाबंदियां लागू करने की मांग की है। उन्होंने इसके लिए जिला प्रशासन से समीक्षा करने को कहा है।
रैपिड एंटीजन टेस्टिंग में 236 संक्रमित मिले
जम्मू। शहर में विभिन्न स्थानों पर व्यापक स्तर पर चलाए गए रैपिड एंटीजन टेस्टिंग अभियान में बुधवार को 8.44 फीसदी की दर से 236 लोग संक्रमित पाए गए। नगर निगम जम्मू के अधीन शहरी क्षेत्र में 2334 सैंपल लिए गए, जिसमें 8.56 फीसदी की दर से 200 लोग संक्रमित मिले। इसी तरह ग्रामीण क्षेत्रों में 462 सैंपलों में से 7.79 फीसदी की दर से 36 लोग संक्रमित पाए गए। रैपिड टेस्टिंग से संक्रमित मामलों में बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

हाईकोर्ट में दस लोग संक्रमित
जम्मू। हाईकोर्ट जम्मू परिसर में बुधवार को रैपिड एंटीजन टेस्टिंग केंद्र में जांच के दौरान 10 लोग संक्रमित पाए गए। इसमें न्यायालय का स्टाफ और अन्य लोग शामिल हैं। शहर के एक थाने का एसएचओ भी संक्रमित पाया गया है। इसके अलावा शहर के विभिन्न हिस्सों से दर्जनों लोग संक्रमित पाए गए हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें