जम्मू। शहर में क्वांरटीन केंद्रों के बाहर भी सैनिटाइजिंग टनल का निर्माण कराया जाएगा। इससे चिकित्सकों, पैैरामेडिकल स्टाफ समेत मरीजों को राहत मिलेगी। इस पर काम आगामी दो से तीन दिन के भीतर पूरा हो जाएगा।
शहर के बड़े अस्पतालों में भी सुविधा दी जाएगी। मौजूदा समय में जीएमसी के बाहर सैनिटाइजिंग टनल लगाई गई है। इससे जीएमसी का स्टाफ सैनिटाइज हो रहा है। इसी तरह गांधी नगर, सरवाल समेत अन्य बड़े अस्पतालों में सुविधा दी जानी है। इस संबंध में नगर निगम की ओर से हरी झंडी मिल चुकी है। इस टनल से गुजरने से किसी भी प्रकार का वायरस खत्म हो जाता है। टनल में 20 सेकेंड तक रहना होता है। टनल को विशेष तकनीक से तैयार किया जा रहा है। इससे आसानी से कोरोना वायरस से बचा जा सकता है। मेयर चंद्र मोहन गुप्ता ने कहा कि क्वारंटीन केंद्रों और अस्पतालों में टनल का निर्माण कराया जाएगा। कोरोना से बचाव के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।