फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में जाने से कतरा रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। सरकारी विभागों में अब लोगों की आवाजाही कम हो गई है। इक्का-दुक्का लोग ही समस्याओं के समाधान के लिए पहुंच रहे हैं। जहां दिन में 60 से 80 लोग समस्याओं को लेकर आते थे। अब सिर्फ चार से पांच ही पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

नगर निगम जम्मू और जम्मू डेवलपमेंट अथॉरिटी कार्यालय में लोग मंगलवार को इक्का-दुक्का ही पहुंचे। कार्यालयों में स्टाफ ने मास्क लगाकर काम किया। शिकायतें लेकर आने वाले लोगों ने भी कारोना से बचाव के लिए मास्क लगा रखे थे। हालांकि, लोगों से मुलाकात के दौरान अधिकारी भी निश्चित दूरी बना रहे हैं। नगर निगम परिसर में सामान्य दिनों में 40 से 50 लोग हरदम घूमते थे। कोरोना वायरस के डर से परिसर खाली रह रहा है।
बाजारों में भी कम दिखी रौनक
कोरोना वायरस के बाद अब बाजारों में रौनक कम हो गई है। कम लोग खरीदारी करने पहुंच रहे हैं। दुकानदार ग्राहकों के आने का इंतजार कर रहे हैं। मुख्य चौक भी खाली रह रहे हैं।
विज्ञापन

बस स्टैंड में लोग हुए खाने के लिए परेशान
बस स्टैंड में आए लोग खाना खाने के लिए काफी परेशान हुए। पड़ोसी राज्यों समेत प्रदेश के अन्य जगहों से जम्मू आए यात्री ढाबे बंद होने के कारण यहां वहां घूमते नजर आए। बस स्टैंड में खाना 120 से 150 रुपये प्लेट के हिसाब से मिला। इस कारण लोगों को अतिरिक्त धन भी खर्चा करना पड़ा। पठानकोट से आए रोमेश, सुनील और ज्ञान चंद ने बताया कि खाना नहीं मिल रहा है। सुबह नाश्ता भी नहीं किया है। खाने के लिए उन्हें 150 रुपये प्रति प्लेट अदा करना पड़ा है। पुलिस को चोर बाजारी रोकनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें