फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना में योगा फायदेमंद

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना वायरस के चलते शहर के लोगों में डर बढ़ता जा रहा है। हर कोई डर रहा है कि कहीं कोरोना वायरस के चलते उन्हें परेशानी न हो जाए। इसके लिए लोगों द्वारा विभिन्न तरीके अपनाए जा रहे हैं। कोई सैनिटाइजर खरीद रहा है तो कोई मास्क पहन कर घूम रहा है। ऐसे में जम्मू-कश्मीर भारती योग संस्थान के जनरल सेक्रेटरी जिया लाल शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस से बचाव के लिए योग जरूरी है।
विज्ञापन

जिया लाल शर्मा ने कोरोना वायरस से जुड़ी व्यग्रता से निपटने के लिए योग, ध्यान लगाने और सांस पर नियंत्रण करने की सलाह दी। उनका कहना है कि कोरोना वायरस को रोकने और बचाव के लिए शारीरिक स्वच्छता अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए इम्यून सिस्टम को मजबूत करें। इम्यून सिस्टम मजबूत होने से फेफड़ों में होने वाले किसी भी तरह के इन्फेक्शन को फैलने से रोका जा सकता है। बताया कि सरकार के 144 लागू करने के बाद से ही सामूहिक योग साधना बंद कर दी गई है पर लोगों को घर में योग करने की सलाह लगातार भारती योग संस्थान की तरफ से दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें