फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाजार में नहीं मिल रहा मास्क तो ऑनलाइन खरीद सकते हैं आप

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। कोरोना वायरस के चलते बाजार में मास्क खत्म हो चुके हैं। शहर की किसी भी दुकान में और किसी भी मेडिकल स्टोर पर मास्क नहीं मिल पा रहे हैं। इससे लोग काफी परेशान हैं। लेकिन राहत की बात यह है कि मास्क अब ऑनलाइन उपलब्ध हैं। कोरोना वायरस ने पूरे विश्व को अपनी चपेट में ले लिया है और लोगों के अंदर इस वायरस का भय दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है। हर व्यक्ति इस वायरस से बचाव के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है।
विज्ञापन

वायरस से बचने के लिए लोग मास्क पहनकर ही बाहर निकल रहे हैं। जब से कोरोना वायरस का डर लोगों में फैला है तब से बाजार में मास्क की मांग भी काफी बढ़ी है। इसका नतीजा यह है कि लगभग सभी स्थानों पर मास्क का स्टॉक खत्म हो चुका है। वहीं पांच लेयर वाले स्पेशल एन 95 मास्क भी बाजार में नहीं मिल पा रहे हैं। पांच लेयर वाले मास्क जिन्हें धोकर दोबारा पहना जा सकता है वह मास्क केवल आनलाइन ही उपलब्ध हैं।
आमतौर पर यह मास्क दो सौ से ढाई सौ रुपये के बीच बिकता है, लेकिन कोरोना के भय का फायदा उठाते हुए कंपनियां इसे छह सौ से सात सौ रुपये में बेच रही हैं। लोग भी कोरोना वायरस के डर से तीन गुना अधिक पैसे देकर मास्क खरीदने से पीछे नहीं हट रहे हैं। लोगों का कहना है कि वह कोरोना वायरस से बचाव के लिए ज्यादा पैसे देने को तैयार हैं, लेकिन कोरोना वायरस जैसी घातक बीमारी की चपेट में नहीं आना चाहते हैं।
विज्ञापन

मास्क और सेनेटाइजर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी
लोगों का कहना है कि अब कई मेडिकल स्टोर पर मास्क और सेेनिटाइजर उपलब्ध नहीं हैं और जहां उपलब्ध हैं वहीं पर इनकी कीमत बहुत ज्यादा है। हालांकि शहर के सभी मेडिकल स्टोर और दुकानों पर मास्क और सेनिटाइजर का स्टॉक खत्म हो चुका है। वहीं जिनके पास स्टॉक बचा भी है उनकी कीमत 100 रुपये से 800 रुपये तक लगाई जा रही है। कोरोना वायरस को लेकर लोगों के डर का फायदा उठाने में दुकानदार पीछे नहीं हट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें