फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग: लद्दाख में तीसरी लहर से निपटने के लिए समिति गठित करने का आदेश

Mon, 31 May 2021 03:11 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू/लेह।

सार

प्रदेश में कोरोना के 138 नए मामले आ जाने से संक्रमितों की संख्या 18448 हो गई है। इनमें से 16658 लोग महामारी को मात देख घर जा चुके हैं। अब प्रदेश में सक्रिय मामले सिर्फ 1603 हैं।

 
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : संजय कुमार
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में रविवार को कोरोना वायरस के 138 और लोगों संक्रमित सामने आए। हालांकि, किसी मरीज की मौत नहीं हुई। इस बीच उप-राज्यपाल आरके माथुर ने कहा कि कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए एक कमेटी का गठन किया जाए। यह कमेटी तीसरी लहर से निपटने की योजना तैयार करेगी। 

विज्ञापन


उप-राज्यपाल आरके माथुर ने प्रशासन से कहा कि वह अपनी निगरानी पहले से ज्यादा करे और सुनिश्चित करे कि ग्रामीण इलाकों में लोग कोरोना के नियमों का पालन करें और एक जगह पर एकत्रित न हों।

कोरोना की वर्तमान स्थिति पर उप-राज्यपाल एक  समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि पुलिस विशेष तौर पर ग्रामीण इलाकों में अपनी गश्ती बढ़ाए। कोरोना संबंधी नियमों का पालन करने पर ही इस वायरस को फैलने से रोका जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- बिखर गया परिवार: पिता की कमी पूरी कर रही मां को लील गया कोरोना, भाई-बहन ही एक दूसरे का सहारा    
यह भी पढ़ें- जम्मू-कश्मीर: परिसीमन पर नेशनल कांफ्रेंस का रुख बदला, पहले फारूक अब्दुल्ला ने कहा था- ये स्वीकार नहीं 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें