जम्मू के भगवती नगर में बन रहे डीआरडीओ के 500 बेड वाले कोविड अस्पताल का निर्माण कार्य अंतिम चरण में पहुंच गया है। अगले सप्ताह अस्पताल का काम पूरा हो सकता है। इस संबंध में मंडलायुक्त डा राघव लंगर ने निर्माण कार्य स्थल का दौरा कर संबंधित अधिकारियों को तय समयाविध में अस्पताल का कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।