फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: 117 नए संक्रमित मिले, प्रदेश में 2718 हुई संक्रमितों की संख्या

Tue, 02 Jun 2020 11:24 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : PTI
विज्ञापन
कश्मीर संभाग में कोरोना संक्रमण से मंगलवार को दो और लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही प्रदेश में अब तक कोरोना से 34 लोगों की जान जा चुकी है। इस बीच श्रीनगर में सीडी अस्पताल में कोरोना प्रबंधन से जुड़े एक जिम्मेदार डॉक्टर, एसपीओ और ढाबे वाले समेत 117 नए मरीज सामने आए हैं।
विज्ञापन


मंगलवार को मिले नए मामलों में जम्मू संभाग से 40 और कश्मीर संभाग से 77 मामले शामिल हैं। अब तक प्रदेश में कुल 2,718 पॉजिटिव मामले मिले हैं। 

इनमें से 1,732 मामले सक्रिय हैं, जिसमें जम्मू संभाग में 503 और कश्मीर संभाग में 1,229 मामले हैं। कुपवाड़ा के 25 वर्षीय युवक और बारामुला के 80 वर्षीय बुजुर्ग की श्रीनगर के अस्पताल में मौत हुई है। कश्मीर संभाग में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 29 पहुंच गया है, जबकि प्रदेश में यह संख्या 34 है।

नए पॉजिटिव मामलों में जम्मू संभाग के जम्मू जिले में 13, रामबन और पुंछ में 9-9, राजोरी में 3, कठुआ और उधमपुर में 2-2, सांबा और डोडा में एक-एक मामला शामिल हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जम्मू में मिले संक्रमितों में 9 यात्री, जीएमसी के ऑर्थो विभाग में भर्ती दो और मेडिसिन विभाग में भर्ती एक मरीज भी है। इसके साथ ही सड़क मार्ग से जम्मू पहुंचा आरएस पुरा का एक व्यक्ति भी संक्रमित पाया गया। उधमपुर में क्वारंटीन सेंटर के बाहर तैनात एसपीओ और ढाबे वाला कोरोना संक्रमित मिला है।

उधर, इस दौरान श्रीनगर में सबसे ज्यादा15, पुलवामा में 14, कुलगाम में 11, कुपवाड़ा में 10, बारामुला और शोपियां में 7-7, बांदीपोरा और बडगाम में 5-5 नए मामले मिले हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें