फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में कोरोना से दो और मौत, प्रदेश में अभी तक 72 लोगों की जा चुकी है जान

Thu, 18 Jun 2020 06:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कश्मीर में कोरोना वायरस से दो और संक्रमितों की मौत हो गई है। इसी के साथ प्रदेश में कोरोना वायरस से मरने वालों की संख्या 72 हो गई है। श्रीनगर के 80 वर्षीय और शोपियां के 65 वर्षीय व्यक्ति ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।

विज्ञापन


अधिकारियों ने कहा कि श्रीनगर के 80 वर्षीय बुजुर्ग और शोपियां के एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने गुरुवार को एक अस्पताल में दम तोड़ दिया। डॉ नजीर चौधरी, चिकित्सा अधीक्षक एसएमएचएस अस्पताल ने बताया कि श्रीनगर के नवा बाजार क्षेत्र के व्यक्ति को 16 जून को भर्ती कराया गया था। जिनकी मृत्यु हो गई। शोपियां के मरीज के बारे में उन्होंने कहा कि 65 वर्षीय को बुधवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

उधर बुधवार को लद्दाख में कोरोना संक्रमितों के 38 मामले सामने आए। प्रदेश में बुधवार तक रिपोर्ट हुए मामलों से कुल संक्रमितों की संख्या 687 पहुंच गई है। लद्दाख में अब 594 मामले संक्रिय हैं। इनमें से 115 लेह और 479 कारगिल जिले में हैं। 
विज्ञापन


उधर, लद्दाख में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों से चिंतित लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद के प्रतिनिधियों ने उपराज्यपाल आरके माथुर से मुलाकात कर दो सप्ताह के लिए लॉकडाउन घोषित करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि लोगाें की सुरक्षा के लिए राजभवन से लॉकडाउन का आदेश जारी किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें