शनिवार को उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। वहीं एमएसएच के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. नाजिर चौधरी के मुताबिक कुलगाम निवासी महिला को 18 जून को भर्ती करवाया गया था, जिसकी शनिवार को मौत हो गई। उसकी रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। महिला के शव को उसके रिश्तेदार जबरदस्ती अस्पताल से ले गए।
श्रीनगर के सीडी अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट ने कहा कि 45 वर्षीय महिला को श्रीनगर के एसएमएच लाया गया था। कोविड पॉजिटिव आने पर 14 जून को उसे सीडी अस्पताल में भर्ती किया गया, शनिवार को उसकी मौत हो गई। उसे डायबिटीज और अन्य बीमारियां भी थीं। इससे पूर्व सुबह स्किम्स में 16 जून से भर्ती 55 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जो पुलवामा की रहने वाली थी।
जम्मू में आए नए मामलों में जीएमसी की माइक्रोबायोलॉजी लैब की पीजी डॉक्टर भी शामिल है। जम्मू में कुल 11 संक्रमित मामलों में सात यात्री और चार अन्य वर्ग के लोग शामिल हैं। इस दौरान श्रीनगर में सर्वाधिक 28 मरीज, बारामुला 21, कुलगाम 9, शोपियां 12, उधमपुर और रामबन में 6-6, सांबा और अनंतनाग 3-3, कठुआ और कुपवाड़ा 7-7, पुलवामा में 11, बडगाम में 20, बांदीपोरा 2, राजोरी, रियासी, किश्तवाड़ और गांदरबल में 1-1,जबकि डोडा में 4 मामले सामने आए हैं।