फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर में संक्रमितों की संख्या हुई 49

Mon, 30 Mar 2020 08:54 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

आतंकवाद से जूझ रहे जम्मू-कश्मीर में अब कोरोना कहर बरपाने लगा है। सोमवार की शाम को चार और नए मरीज मिले हैं। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 49 हो गई है।

विज्ञापन


इससे पहले आज ही सोमवार को जम्मू संभाग में तीन और कश्मीर संभाग में चार मामले सामने आए थे। जम्मू संभाग में पाए गए मामलों में एक उधमपुर और दो मामले जम्मू से थे।

जम्मू के दो संक्रमितों में एक जीएमसी अस्पताल के चिकित्सक हैं। वहीं कश्मीर में पाए गए चार संक्रमित मामलों में दो शोपियां और दो श्रीनगर के हैं। बीते दिनों ये सभी किस-किस के संपर्क में आए, प्रशासन ने इसकी जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इससे पहले रविवार सुबह जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस के कारण मौत का दूसरा मामला सामने आया। कश्मीर के एक अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज की मौत हो गई। बताया गया कि 62 वर्षीय मृतक उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के तंगमार्ग इलाके का रहने वाला था।

 

एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि मरीज की मृत्यु रविवार सुबह करीब 4:00 बजे हुई। मृतक पहले से ही लिवर की बीमारी से ग्रसित था और शनिवार को ही उसके संक्रमित होने का पता चला था। चिकित्सक ने बताया कि शनिवार को उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था।

 

Trending Videos
विज्ञापन

प्रशासन लगातार लोगों से सतर्कता बरतने और घरों में रहने की अपील कर रहा है। लोगों से लगातार अपील की जा रही है कि वे सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करें। अति महत्वपूर्ण कार्य होने पर ही घर से निकलें। प्रशासन कोरोना वायरस से निपटने में मुस्तैदी से जुटा हुआ है।

इससे पहले गुरुवार को श्रीनगर के एक अस्पताल में भर्ती कोरोना संक्रमित 65 वर्षीय मरीज की मौत हो गई थी। वह तनाव और ओबेसिटी जैसी अन्य बीमारियों से भी ग्रस्त था। बुजुर्ग की ट्रैवल हिस्ट्री अंडमान निकोबार की थी और हाल ही में वह दिल्ली से लौटा था।

राज्य में कोरोना वायरस से पहली मौत के बाद से ही प्रशासन सख्त हो गया था। फिलहाल कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी धर्मों के पूजा स्थलों को बंद करने के आदेश दिए गए हैं। श्रीनगर जिलाधिकारी ने आदेश जारी करते हुए कहा था कि सभी धार्मिक स्थलों को बंद किया जाए। उसके बाद से ही सभी पूजा स्थल बंद हैं। सड़कें भी सूनी नजर आ रही हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें