फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्वारंटीन होने के बाद भी बाजार जाता था ये शख्स, संक्रमित होते ही इलाके में मचा हड़कंप

Mon, 30 Mar 2020 01:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

जम्मू संभाग के कोरोना पॉजिटिव मामलों में से एक व्यक्ति रामनगर क्षेत्र से है। पॉजिटिव मामला सामने आने के बाद समूचे रामनगर कस्बे में हड़कंप मच गया है। रविवार को रामनगर कस्बे के लोग घरों से बाहर नहीं निकले। वहीं, प्रशासन की तरफ से कुछ इलाकों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। लोगों का कहना है कि होम क्वारंटीन होने के बावजूद व्यक्ति बाजार में घूमता था, जिसका कोई संज्ञान नहीं लिया गया है।

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार  कोरोना टेस्ट में पाजिटिव आने के बाद से ही तहसील व जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। प्रशासन ने शनिवार की देर रात करीब 12 बजे पॉजिटिव व्यक्ति के संपर्क में रहने वाले लोगों को उनके घरों से बाहर लाया और जिला अस्पताल उधमपुर पहुंचा दिया।

इसके बाद से ही समूचे रामनगर में डर का माहौल बन गया है। यह 18 लोग और एक पॉजिटिव व्यक्ति इन दिनों किन-किन लोगों से मिले अब यहीं चर्चा समूचे रामनगर कस्बे में सुनने को मिल रही है।

विज्ञापन
Trending Videos

क्वारंटीन होने के बावजूद बाजार में जाता था संदिग्ध

कोरोना टेस्ट में पॉजिटिव आए व्यक्ति को दो दिन पहले ही रामनगर से उधमपुर जिला अस्पताल ले लाया गया था। टेस्ट में पॉजिटिव आने के बाद उसे उपचार के लिए जम्मू मेडिकल कॉलेज में रखा गया है। कुछ दिन पहले इस व्यक्ति की जांच रामनगर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने उसके घर पर आकर की थी।

उसे अस्पताल में ले जाने के बजाए उसे उसके घर पर ही होम क्वारंटीन रहने की हिदायत दी गई। इसके बावजूद भी वह व्यक्ति मोहल्ले में खुलेआम घूमता रहा। वह रोजाना बाजार भी जाता था ओर खाने पीने का सामान तक लेकर आता था। इसकी जानकारी होने के बावजूद रामनगर के स्वास्थ्य विभाग के अधिकारयों ने इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया।
विज्ञापन

बीएमओ रामनगर ने नहीं उठाया फोन

जब इस बारे में बीएमओ रामनगर डॉ. महबूब खान से बात करने के लिए उनके मोबाइल पर संपर्क किया गया तो वह कहने लगे मुझे डीसी साहब का फोन आ रहा है। आप थोड़ी देर बाद फोन करना। जब करीब 15 मिनट के बाद उनके मोबाइल पर कई बार संपर्क किया गया तो उन्होंने फोन नहीं उठाया।

रामनगर के जिस इलाके में कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति रह रहा था, उस इलाके के 300 मीटर के दायरे में रहने वाले सभी लोगों की जांच की गई है। इसके अलावा पूरे इलाके में फॉगिग की जा रही है।
-नरेश कुमार, एसडीएम रामनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें