वहीं आज यानी कि सोमवार को दो और लोग संक्रमित पाए गए हैं। एक सीआरपीएफ जवान 22 मई को हरियाणा से जम्मू में पहुंचा था। वह पंचैरी तहसील के मीर गांव का निवासी और ट्रेन से उधमपुर आया था। जम्मू रेलवे स्टेशन पर उसका कोरोना टेस्ट किया गया था, जिसके जवान को बीएसएफ कैंप जगानू में क्वारंटीन कर लिया गया था। सोमवार सुबह जवान की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पॉजिटिव आई। सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग की टीम बीएसएफ कैंप पहुंची और जवान को बन तलाब स्थित कोविड केयर सेंटर में पहुंचा दिया।
दूसरा जवान दिल्ली से लौटा है। वह शहर से लगते लौंडना गांव का रहने वाला है और टेस्ट के बाद उसे सरकारी महिला कॉलेज में क्वारंटीन किया गया था। दोपहर के समय इसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसको भी उपचार के लिए बन तालाब स्थित आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 37 हो गया है। इनमें से 21 स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं, जबकि एक महिला की मौत हो चुकी है और 15 का उपचार उधमपुर और जम्मू में जारी है।