फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कोरोना से दो और मौत, उपराज्यपाल के एक सलाहकार की पत्नी और बेटा संक्रमित

Mon, 25 May 2020 01:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

उपराज्यपाल गिरीश चंद्र मुर्मू के एक सलाहकार की पत्नी और बेटा कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। कल ही वह दिल्ली से जम्मू आए थे। साथ ही सेना का एक अधिकारी भी संक्रमित पाया गया है। वहीं कश्मीर संभाग में 65 वर्षीय महिला और जम्मू संभाग में 50 वर्षीय वकील की कोरोना से मौत हो गई है। प्रदेश में अब तक कोरोना से 23 मौतें हो गई हैं। इसके साथ ही प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 1,622 के पार पहुंच गई है।

विज्ञापन


इससे पहले रविवार को बीएसएफ के एक जवान और पुलिसकर्मी समेत 52 नए मरीज सामने आए थे। इनमें 30 कश्मीर संभाग और 22 जम्मू संभाग से थे। राहत की खबर यह है कि कोरोना की चपेट में आए 35 मरीज स्वस्थ भी हुए हैं। इनमें जम्मू में तीन और कश्मीर में 32 मरीज शामिल हैं।

जम्मू जिले में संक्रमित पाए गए छह नए मरीजों में पांच पहले से क्वारंटीन थे। इनमें चार का यात्रा इतिहास महाराष्ट्र और एक का बिहार का है। जम्मू लौटने पर इनके 17 मई को टेस्ट लिए गए थे। जांच के बाद ये संक्रमित पाए गए। वहीं एक मामला छन्नी क्षेत्र का है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा कुलगाम से 26, अनंतनाग, बारामुला, शोपियां और कुपवाड़ा से एक-एक, कठुआ से चार, उधमपुर से दो, सांबा से सात, राजोरी से तीन मामले सामने आए। बीएसएफ का जवान राजोरी में संक्रमित पाया गया। कठुआ जिले के लखनपुर में तैनात एक पुलिसकर्मी सहित जिले में चार और लोग कोरोना संक्रमित पाए गए।

इनमें सैन्य अस्पताल पठानकोट से कठुआ लौटी एक महिला भी है। महिला का विवाह जम्मू के कुंजवानी में हुआ है। दो अन्य पॉजिटिव बसोहली के हैं, जो पहले से क्वारंटीन सेंटर में थे। इनका यात्रा इतिहास दिल्ली, पठानकोट और लखनपुर बताया जा रहा है।

डीसी ओम प्रकाश भगत ने बताया कि पॉजिटिव आए लोगों में से एक आईआरपी का जवान भी है। यह लखनपुर में तैनात था। उसकी रैंडम सैंपलिंग की गई थी। एक अन्य महिला बीते दिनों पठानकोट के सैन्य अस्पताल से लौटी है। इस बारे में सैन्य अस्पताल को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें