फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर में पुलिस कर्मी और ढाबे वाले सहित तीन लोग कोरोना संक्रमित, जिले में मरीजों की संख्या हुई 70

Tue, 02 Jun 2020 05:36 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू संभाग के उधमपुर में क्वारंटीन सेंटर के बाहर तैनात पुलिस कर्मी, नए बस अड्डे पर स्थित ढाबे वाले सहित तीन लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। इनमें तीसरा व्यक्ति दिल्ली से लौटा श्रमिक है। जब प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना मिली तो हड़कंप मच गया। आनन-फानन में पुलिस कर्मी और ढाबे वाले के परिवार का पता लगाकर सबको क्वारंटीन कर लिया गया। किसी भी पुलिस कर्मी के संक्रमित पाए जाने का उधमपुर में पहला मामला सामने आया है।

विज्ञापन


पिछले कुछ दिनों से लगातार संक्रमित मामले सामने आ रहे हैं। सोमवार को दो लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। वहीं आज यानी कि मंगलवार को हायर सेकेंडर स्कूल गढ़ी में बनाए गए क्वारंटीन के बाहर तैनात एसपीओ कोरोना संक्रमित पाया गया है। यह एसपीओ शहर के संगूर इलाके में रहने वाला है। एसपीओ के संक्रमितो होने की सूचना मिलने पर स्वास्थ्य विभाग ने उसके साथी जवान के साथ परिवार के 12 सदस्यों को क्वारंटीन किया है।

दूसरा संक्रमित मामला न्यू बस अड्डा स्थित ढाबे का है। ढाबे वाला हाउसिंग कॉलोनी में परिवार के साथ किराए पर रहता है। उसके परिवार में नौ लोग हैं जोकि उधमपुर में रहते हैं। इनको भी स्वास्थ्य विभाग ने क्वारंटीन कर लिया है।
विज्ञापन


साथ ही सबके कोरोना टेस्ट भी करवाए गए हैं। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग पता लगा है कि ढाबे वाला और कितने लोगों के संपर्क में रह चुका है। तीसरा संक्रमित मामला दिल्ली से लौटे 19 वर्ष के श्रमिक का है। श्रमिक बसंतगढ़ का रहने वाला है। यह कुछ दिन पहले ही दिल्ली से उधमपुर लौटा था। इन तीनों को स्वास्थ्य विभाग ने जिला अस्पताल के कोविड केयर सेंटर में रखा है।

वहीं सूचना मिलने के बाद प्रशासन ने नए बस अड्डे पर दुकानों को बंद करवा दिया है। वहीं, अब उधमपुर में संक्रमित मामलों की संख्या 70 हो गई है। इनमें 26 लोग स्वस्थ होकर घर चले गए हैं। एक की मौत हो चुकी है और 43 मामले अभी भी सक्रिय हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें