फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः कोरोना से जंग में लोगों के लिए संजीवनी बना सैन्य अस्पताल, रोजाना 12 सौ संदिग्धों की हो रही जांच

Tue, 02 Jun 2020 03:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
मिलिट्री कमांड हॉस्पिटल उधमपुर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

उधमपुर कमांड अस्पताल में कोरोना टेस्ट करवाने वालों की संख्या में दिन प्रतिदिन बढ़ोतरी हो रही है। अभी तक 36 हजार से अधिक लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा चुके हैं और इनमें 348 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं। मौजूदा समय में हर रोज औसतन 1200 लोगों के कोरोना टेस्ट कमांड अस्पताल में किए जा रहे है। जम्मू-कश्मीर में कोरोना की टेस्टिंग में कमांड अस्पताल अहम भूमिका निभा रहा है।

विज्ञापन


करीब दो महीने पहले जब देश में कोरोना के मामले सामने आने लगे थे तो जम्मू-कश्मीर के स्वास्थ्य विभाग के साथ कमांड अस्पताल ने भी कोरोना टेस्टिंग के लिए लैब स्थापित कर दी थी। जब सरकार को इसकी सूचना मिली तो उधमपुर सहित सात जिलों के लोगों की कोरोना टेस्टिंग का काम कमांड अस्पताल को दे दिया गया। तब से लेकर कमांड अस्पताल में टेस्टिंग चल रही है।

जब देश के विभिन्न हिस्सों से श्रमिक एक्सप्रेस उधमपुर पहुंच रही थी तो हर रोज हर रोज औसतन 1500 लोगों के कोरोना टेस्ट किए जा रहे थे, लेकिन जब ट्रेनों का आना बंद हुआ तो हर रोज औसतन 1200 लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं। कमांड अस्पताल की टीम दिन रात टेस्टिंग के काम में जुटी हुई है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह तक कमांड अस्पताल में 36427 लोगों के कोरोना टेस्ट कर रिपोर्ट जारी की जा चुकी थी। सोमवार को जारी की गई रिपोर्ट में रामबन जिले में पांच और एक डोडा जिले का व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाया गया। अभी तक कमांड अस्पताल में कुल 348 लोग कोरोना संक्रमित पाए जा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें