फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहतः लॉकडाउन तक पार्सल पर लगने वाला शुल्क नहीं लेगा रेलवे

Thu, 16 Apr 2020 04:50 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
पार्सल स्पेशल ट्रेन - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति को सुनिश्चित करने के लिए रेलवे ने व्यापारियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे लॉकडाउन तक पार्सल पर लगने वाला शुल्क नहीं लेगा। यह जानकारी फिरोजपुर डिवीजन के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक विवेक शर्मा ने दी।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति के लिए भारतीय रेलवे पार्सल भेजने वाले व्यापारियों/संस्थाओं से तीन मई तक किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लेगा। तीन मई तक यात्री ट्रेन सेवा बंद है, लेकिन इस दौरान माल गाड़ियों और स्पेशल पार्सल ट्रेनों का संचालन सुचारू रूप से चलता रहेगा।

लॉक डाउन की स्थिति में लोडिंग/ अनलोडिंग का कार्य सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए करवाया जा रहा है। इससे निर्धारित समय में काम पूरा नहीं हो पाता। ऐसे में लॉकडाउन की अवधि तक भारतीय रेलवे शुल्क, विलंब, स्टैकिंग, स्टेबलिंग इत्यादि नहीं वसूल करेगा।
विज्ञापन


पार्सल स्पेशल ट्रेनों में आवश्यक वस्तुओं की बुकिंग के लिए एक पार्सल सेल का गठन किया गया है। इसके लिए मंडल ने हेल्पनंबर जारी किए हैं। 138 व 01632-243413 पर संपर्क कर पार्सल स्पेशल ट्रेन नंबर 00464 (अमृतसर- हावड़ा), 00404 (जम्मू तवी-दिल्ली), 00912 (फिरोजपुर कैंट-मुंबई सेंट्रल), 00764 (अमृतसर-हैदराबाद), 00902 (लुधियाना-बांद्रा टर्मिनस) के बारे में बुकिंग संबंधी जानकारी ले सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें