फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जंग में जम्मू-कश्मीर भाजपा ने दिए एक करोड़ रुपए, रैना बोले- देश के लिए जीवन समर्पित

Fri, 10 Apr 2020 05:27 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। इससे कश्मीर सबसे अधिक प्रभावित है। वहीं कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सभी सामाजिक व राजनीतिक संगठन देश की मदद करने व कोरोना को मात देने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में जम्मू-कश्मीर में भारतीय जनता पार्टी ने पीएम केयर्स फंड में एक करोड़ रुपए की राशि दी है।

विज्ञापन


इस दौरान प्रदेश भाजपा अध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि कोरोना वायरस से इस जंग में पार्टी की ओर से एक करोड़ रुपए पीएम केयर्स फंड में दिया गया है। हमारा लक्ष्य है कि इस जंग में जीत को सुनिश्चित करने व देश की मदद करने के लिए हम तीन करोड़ रुपए देंगे। उन्होंने बताया कि आज यानी शुक्रवार को दी गई यह रकम पार्टी के सभी नेताओं की ओर जुटाई गई है। जल्द ही हम निर्धारित लक्ष्य की शेष रकम भी देंगे।

रैना ने कहा कि पूरे देश में कोरोना को मात देने के लिए सरकारें और सभी संगठन जुटे हुए हैं। केंद्र सरकार कोरोना वायरस को मात देने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है। लोग भी उनकी अपील का पूरा समर्थन और सहयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


रैना ने कहा कि प्रधानमंत्री के आव्हान पर जम्मू-कश्मीर भारतीय जनता पार्टी ने कोरोना की इस जंग को जीतने के लिए एक करोड़ रुपए दिए है। साथ ही अभी दो करोड़ रुपए और दिए जाएंगे। कहा कि देश के तन समर्पित, मन समर्पित और ये जीवन समर्पित। इस दौरान उन्होंने प्रदेश और देश के उन सभी लोगों का धन्यवाद किया जो कोरोना वायरस से जंग में अपना योगदान दे रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें