फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में आने वाले हर यात्री का होगा आरटी-पीसीआर कोविड टेस्ट, सभी को होना होगा क्वारंटीन

Sun, 24 May 2020 04:33 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर में सड़क, रेल और हवाई मार्ग से आने वाले हर यात्री का कोविड आरटी-पीसीआर टेस्ट किया जाएगा। सरकार 25 मई से घरेलू उड़ानों का परिचालन शुरू कर रही है। इससे हवाई मार्ग से भी बड़ी संख्या में यात्री जम्मू कश्मीर पहुंचेंगे। यात्रियों पर कोविड महामारी के संबंध में सभी आवश्यक निवारक प्रोटोकाल का सख्ती से पालन किया जाएगा।

विज्ञापन


सड़क, रेल और हवाई मार्ग से आने से प्रत्येक यात्री का कोविड सैंपल लेकर उन्हें 14 दिन प्रशासनिक और घर पर क्वारंटीन रहना होगा। निगेटिव रिपोर्ट आने पर प्रशासनिक क्वारंटीन के बाद यात्री को घर पर क्वारंटीन रहना होगा, जिसमें 14 दिन की अवधि में उसमें कोई कोरोना लक्षण नहीं मिलना चाहिए।

इसी तरह पॉजिटिव रिपोर्ट आने पर पीड़ित को कोविड अस्पताल में इलाज दिया जाएगा और निगेटिव रिपोर्ट आने तक उसे अस्पताल में रहना होगा। देश के विभिन्न हिस्सों से रोजाना सैकड़ों यात्री सड़क और रेल मार्ग से जम्मू पहुंच रहे हैं। इसके अलावा विशेष उड़ानों से देश विदेश से भी लोग आए हैं। मौजूदा व्यवस्था में भी प्रत्येक यात्री का कोविड टेस्ट सुनिश्चित बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें