फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू आने वाली ट्रेन फुल, दिल्ली जाने वालों की संख्या कम, अब तक एक लाख से अधिक लोगों ने की घर वापसी

Sun, 24 May 2020 03:07 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में लॉकडाउन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना संकट के बीच लॉकडाउन में दो महीने बाद चलाई गई राजधानी स्पेशल ट्रेन में आने और जाने वाले यात्रियों की संख्या में काफी अंतर है। दिल्ली से रोज जम्मू आ रही राजधानी स्पेशल ट्रेन जहां फुल होकर चल रही है। वहीं जम्मू से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में यात्रियों की कमी है।

विज्ञापन


लॉकडाउन के कारण जम्मू-कश्मीर के बड़ी संख्या में लोग अब भी दिल्ली समेत दूसरे राज्यों में फंसे हुए हैं। लोगों की घर वापसी के लिए जहां दिल्ली से जम्मू रोजाना स्पेशल ट्रेन चलाई गई है। वहीं अन्य राज्यों से भी श्रमिक स्पेशल ट्रेनें आ रही हैं।

अब तक एक लाख से ज्यादा लोग प्रदेश वापस आ चुके हैं। जबकि अभी भी लोग आ रहे हैं। दिल्ली से जम्मू आने के लिए लोगों को वेटिंग लिस्ट का सामना करना पड़ रहा है। वहीं दिल्ली जाने वाली गाड़ी में अगले एक सप्ताह तक थर्ड एसी में रोज तीन सौ से ज्यादा सीटें खाली हैं।
विज्ञापन


आने और जाने में टिकट के पैसे में भी अंतर
जम्मू से दिल्ली की ट्रेन में थर्ड एसी का टिकट 1285 रुपये में मिल रहा है। सेकेंड एसी का 1515 रुपये और फर्स्ट एसी का 2525 रुपये का टिकट है। वहीं दिल्ली से जम्मू आने वाली ट्रेन में थर्ड एसी का टिकट दो सौ रुपये महंगा है। ये टिकट 1485 रुपये में मिल रहा है। वहीं सेकेंड एसी का टिकट 2080 रुपये का है यानी करीब पांच सौ रुपये महंगा। हालांकि, फर्स्ट एसी का टिकट 2525 रुपये का ही है।
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें