कठुआ जिले में कोरोना संक्रमण के बुधवार को चार नए मामले सामने आए। इनमें से तीन का यात्रा इतिहास है, जबकि एक सामुदायिक संक्रमण का मामला है। उधर, कोविड सेंटर से एक और संक्रमित के फरार होने का मामला सामने आया है। पिछले एक महीने के भीतर ही यह तीसरा मामला है, जब संक्रमित कोविड केयर सेंटर से फरार हुआ है।
इस बार फरार हुआ व्यक्ति उत्तर प्रदेश के फैजाबाद का निवासी है। जोकि श्रमिक है। लखनपुर में 11 अगस्त को की गई रैपिड जांच में वह संक्रमित पाया गया था। सीएमओ कठुआ डॉ. अशोक चौधरी ने बताया कि मामला उपायुक्त के संज्ञान में लाया जा चुका है। इससे पहले भी दो संक्रमित कोविड केयर सेंटर विश्व विद्यालय कैंपस से फरार हुए थे।