फारूक खान ने उपराज्यपाल को सौंपा चेक
- फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल के सलाहकार फारूक खान ने जेएंडके हज और औकाफ विभाग की तरफ से कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में मदद के रूप में पांच करोड़ रुपए दिए हैं। उन्होंने उपराज्यपाल को पांच करोड़ का चेक सौंपा। यह राशि जेएंडके राहत कोष में दी की गई।
पांच करोड़ की राशि में से औकाफ इस्लामिया जियारत शहादरा शरीफ ने तीन करोड़ व औकाफ इस्लामिया जम्मू और मुस्लिम वक्फ बोर्ड कश्मीर ने एक एक करोड़ की राशि प्रदान की है। सलाहकार खान ने भी अपना एक महीने का वेतन जेएंडके रिलीफ फंड में दिया है।
उधर, संत निंरकारी मिशन की तरफ से लॉकडाउन के दौरान लगातार जरूरतमंद लोगों की मदद करने की कोशिश की जा रही है। इसी कड़ी में मिशन ने पीएम केयर फंड में पांच करोड़ की राशि दान की।
इसके साथ ही लोगों की मदद के लिए हरियाणा, पंजाब, उत्तराखंड और महाराष्ट्र के सीएम फंड में भी 50 लाख की राशि दान का है। संत निरंकारी मिशन ने अपने सत्संग भवनों को क्वारंटीन केंद्र बनाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार को सौंप दिए हैं।