फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में तेजी से पांव पसार रहा कोरोना, मिले 17 और संक्रमित, संख्या पहुंची 224

Sat, 11 Apr 2020 05:40 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से पांव पसार रहा है। आज यानी कि शनिवार को प्रदेश में 17 नए मामले आने से कुल मरीजों की संख्या 224 पहुंच गई है। नए संक्रमित मामलों में पांच जम्मू संभाग व 12 कश्मीर संभाग के हैं।

विज्ञापन


इससे पहले शुक्रवार को चार जमातियों समेत और 23 संक्रमित मिले थे। इनमें जम्मू संभाग में 7 और कश्मीर के 16 मामले थे। वहीं कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए शुक्रवार को दिल्ली से एक विशेष ट्रेन मास्क, सैनिटाइजर और दवाएं लेकर जम्मू पहुंची।

बता दें कि कश्मीर के अधिकतर नए मामले जमातियों या उनके संपर्क में रहने वाले लोगों से जुड़े हुए हैं। जम्मू में शुक्रवार को आए मामलों में उधमपुर की मृत बुजुर्ग महिला का पति और बेटा भी है। जबकि एक अन्य मामला सुंजवां की एक अन्य मस्जिद में जमाती से जुड़ा है। इस मस्जिद में कोलकाता के 11 लोग थे, जिनमें एक संक्रमित पाया गया। इससे पहले सुंजवां की ही एक अन्य मस्जिद से 9 जमाती पॉजिटिव पाए गए थे। इस बीच लखनपुर से लेकर लद्दाख तक लाकडाउन रहा।
विज्ञापन


जिला उपायुक्त उधमपुर के अनुसार कोरोना संक्रमण से जान गंवाने वाली टिकरी की बुजुर्ग महिला के संपर्क में रहने वाले उसके परिवार व अन्य आधा दर्जन लोग संक्रमित हुए हैं। टिकरी को रेड जोन घोषित करके बुजुर्ग महिला के अन्य संपर्क की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें