फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः एक ही दिन में सामने आए कोरोना संक्रमण के 162 मामले, कश्मीर संभाग में दो और की जान गई

Thu, 28 May 2020 01:39 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमण चिंताजनक स्थिति में पहुंच रहा है। बुधवार को प्रदेश में कोरोना का कहर ही टूट पड़ा और एक ही दिन में 162 मामले सामने आए। अब तक एक दिन में मिले मामलों में यह सर्वाधिक संख्या रही। यही नहीं, कश्मीर संभाग में कोरोना पीड़ित दो और लोगों की मौत हुई है। कश्मीर घाटी में की कोरोना से 23 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ प्रदेेश में मौतों का आंकड़ा 27 तक पहुंच गया है। श्रीनगर में सबसे अधिक सात लोगों की जान गई है, जबकि जम्मू संभाग के जम्मू और उधमपुर जिले में चार लोगों की मौत हुई है।  

विज्ञापन


बुधवार को मिले नए मामलों में जम्मू संभाग के 37 और कश्मीर संभाग के 124 मामले शामिल हैं। अब तक प्रदेश में पॉजिटिव मिले मामलों का आंकड़ा 1922 हो गया है। इनमें से 1041 मामले सक्रिय हैं। जम्मू संभाग में 288 और कश्मीर में 753 मामले सक्रिय हैं। राहत यह रही कि इस दौरान जम्मू और कश्मीर के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती 21 पॉजिटिव मरीज स्वस्थ हो गए हैं। इनमें जम्मू से पांच और कश्मीर से 16 मरीज शामिल हैं।

जम्मू जिले में पॉजिटिव पाए गए चार मामलों में बीएसएफ का जवान, बीएसएफ के अधिकारी की पत्नी और बिश्नाह निवासी एक व्यक्ति हवाई मार्ग से जम्मू पहुंचे थे। इसके अलावा ट्रेन से आई जानीपुर निवासी एक महिला भी पॉजिटिव पाई गई है। चारों पहले से ही क्वारंटीन थे। उधमपुर में 11 नए संक्रमित मिले हैं, जिनमें नौ बाहरी राज्यों से आए हैं। इनमें सेना के पांच जवान और छह श्रमिक हैं। इस दौरान पुंछ में 11, कठुआ, सांबा और रियासी में तीन-तीन, रामबन और रियासी से भी एक-एक केस मिला है।
विज्ञापन


श्रीनगर स्थित जीएमसी अस्पताल के नोडल अफसर डॉ. सलीम खान ने बताया कि श्रीनगर के फतेहकदल इलाके के एक 55 वर्षीय व्यक्ति की कोविड संक्रमण से मौत हुई है। उन्हें 18 मई को एसएमएचएस अस्पताल में भर्ती किया गया था।

पॉजिटिव आने पर उसे श्रीनगर के सीडी अस्पताल रेफर किया गया था। बुधवार सुबह तड़के चार बजे दिल का दौरा पड़ने से व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं, एक व्यक्ति की जीएमसी, अनंतनाग में मौत हो गई। प्रिंसिपल डॉ. शौकत जिलनी ने बताया कि मृतक जिले के सरनाल इलाके का रहने वाला था। मंगलवार को उसकी मौत हुई थी। उसके सैंपल में बुधवार को उसके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें