फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीनगर में प्लाज्मा थेरेपी से ठीक हुआ मरीज, स्थानीय डॉक्टर ने डोनेट किया था प्लाज्मा

Sat, 25 Jul 2020 05:03 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
प्लाज्मा थेरेपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कश्मीर के यूरोलॉजिस्ट डॉ. सलीम वानी ने जिस कोरोना पॉजिटिव मरीज को अपना प्लाज्मा डोनेट किया था वो पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर लौट गया है। उनके ठीक होने पर मरीज के बेटे ने खुशी का इजहार करते हुए बाकी लोगों से भी सामने आकार प्लाज्मा डोनेट करने की अपील की है। वहीं डॉ. सलीम ने कहा कि उन्हें भी काफी खुशी हुई है और ऐसा लगा कि खुदा ने उनके एक प्रयास को स्वीकार किया है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- श्रीनगरः सुरक्षाबलों ने ऐसे किया आतंकियों का अंत, ग्राउंड जीरो की तस्वीरों में देखें जवानों को जोश

श्रीनगर के बागात इलाके का रहने वाला 65 वर्षीय एक बुजुर्ग कोरोना संक्रमित पाया गया था। जिसका इलाज श्रीनगर के स्किम्स में चल रहा था। 7 जुलाई को उन्हें डॉ. सलीम वानी ने प्लाज्मा डोनेट किया। डॉ. सलीम कोरोना बीमारी से ठीक हो चुके थे। प्लाज्मा डोनेट होने के बाद वह काफी जल्द स्वस्थ हुए। डॉ. सलीम वानी ने बताया कि आजकल की स्थिति बहुत निराशा भरी है और ऐसे में अगर कोई किसी की जान बचाने के लिए कुछ कर सकता है तो उसे आगे आना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. सलीम ने कहा कि जब यह पता चला कि वो मरीज बिलकुल ठीक हुआ है जिसे मैंने प्लाज्मा डोनेट किया था, इससे मुझे काफी खुशी मिली। एक विशेषज्ञ के अनुसार विज्ञान के दायरे में रहते हुए यह कहना कि प्लाज्मा थेरेपी एक रामबाण इलाज है सही नहीं होगा। लेकिन इस बात से भी नकारा नहीं जा सकता कि कई मरीजों में इसके अच्छे नतीजे देखने को मिले हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें