जम्मू-कश्मीर के अवंतीपोरा में सुरक्षाबलों ने एक आतंकी ठिकाने को ध्वस्त किया है। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी इस ठिकाने में शरण लेते थे। नष्ट किए गए ठिकाने से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई है। जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। साथ ही संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।