फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: बढ़ते संक्रमितों और मौतों के पीछे ये वेरिएंट है, मार्च में यूके स्ट्रेन के 60 प्रतिशत थे मामले

Sun, 16 May 2021 06:55 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

कोरोना की दूसरी लहर ने हर आयु वर्ग के लोगों को अपने चपेट लिया है। डॉ.शशि सुधन ने कहा कि अब तक जम्मू संभाग से 434 नमूने एनसीडीसी को भेजे गए हैं, जिनमें से 64 नमूनों की रिपोर्ट का अभी इंतजार है।
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना की दूसरी लहर में रोज करीब तीन से चार हजार मरीज मिलने और प्रतिदिन 50 से अधिक मौते की वजह बी.1.617 वेरिएंट है। प्रदेश में इस वेरिएंट होने की पुष्टी हुई है। प्रिंसिपल गर्वनमेंट मेडिकल कॉलेज जम्मू डॉ. शशी सूदन ने इसे स्वीकार किया है। यह वेरिएंट अप्रैल में 5.8 प्रतिशत से 38 प्रतिशत तक बढ़ा है, जिसके कारण प्रदेश में प्रतिदिन मामलों में वृद्धि देखने को मिली है। 

विज्ञापन


डॉ. शशि सुधन शर्मा ने कहा कि जम्मू संभाग में कोरोना सैंपल के नूमनों की जांच जीएमसी के माइक्रोबायोलॉजी विभाग ने एनसीडीसी नई दिल्ली के साथ की। इसके बाद मिली नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार जम्मू संभाग में मार्च महीने में 60 प्रतिशत कोरोना मामले ब्रिटेन स्टेन के कारण हुए थे। जबकि अप्रैल में यूके स्ट्रेन के मामले 47 प्रतिशत तक कम हुए, लेकिन बी.1.617 वेरिएंट के मामलों में 5.8 प्रतिशत से 38 प्रतिशत तक बढ़ोतरी देखी गई ।

यहां यह उल्लेख करना उचित है कि कोविड के प्रकार को एक विशिष्ट भौगोलिक स्थान से उत्पन्न होने के लिए देखा गया है और समय के साथ विश्व के अन्य स्थानों पर जाने में  भी सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- पुलवामा को दहलाने की साजिश नाकाम: आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद ने रची थी साजिश, 10 किलो आईईडी बरामद
यह भी पढ़ें- बेरहम अधिकारी: महिला को सड़क पर छड़ी से पीटा, वो गिड़गिड़ाती रही पर एडीसी को रहम न आया

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें