कोरोना की जांच करवाती एक महिला
- फोटो : पीटीआई
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस के संक्रमण का इजाफा होता जा रहा है। बुधवार को प्रदेश में कोरोना से एक और मौत हो गई। राज्य में अब तक 19 लोगों की कोरोना से जान जा चुकी है।
जानकारी के अनुसार, अनंतनाग जिले बिजबेहरा में 40 साल की महिला ने कोरोना संक्रमण की वजह से दम तोड़ दिया। अनंतनाग में कोरोना के कारण अब तक 4 मौतें हो चुकी हैं।
इससे पहले मंगलवार को जम्मू और कश्मीर में 28 और कोरोना पॉजिटिव केस मिले थे। इनमें कश्मीर संभाग से 22 और जम्मू संभाग से 6 मरीज थे। मंगलवार तक प्रदेश में संक्रमित मरीजों की संख्या 1317 हो गई थी। इनमें 653 सक्रिय मामले हैं।
अनंतनाग में 11, कुलगाम में सात, बारामुला में दो, गांदरबल और पुलवामा में एक-एक, कठुआ में दो, उधमपुर में दो, सांबा और राजोरी में एक-एक मरीज सामने आया है।
मंगलवार को जम्मू के सीडी अस्पताल से दो और कश्मीर संभाग के अलग-अलग अस्पतालों से 36 मरीजों के स्वास्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मंगलवार को कोरोना संक्रमण से कश्मीर में एक और व्यक्ति की मौत हो गई थी। सोमवार को घाटी में तीन लोगों की जान गई थी। जिसके बाद अब तक प्रदेश में 18 लोगों की जान जा चुकी है।