फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू में 21 दिन बाद मिला केस, कश्मीर में 24 नए मरीज मिले, कुल 726 संक्रमित

Mon, 04 May 2020 04:56 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में सोमवार को 25 नए मामले सामने आए। जम्मू संभाग में 21 दिन बाद कोरोना का मामला सामने आया तो वहीं, कश्मीर संभाग में सोमवार को 24 नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद जम्मू-कश्मीर में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 726 पहुंच गया है। 
विज्ञापन


सोमवार को कश्मीर संभाग के बारामुला में 12, बडगाम में 4, शोपियां में 2, बांदीपोरा में 2, पुलवामा में 1, श्रीनगर में 1, अनंतनाग में 2 कोरोना संक्रमित मिले हैं। वहीं, जम्मू संभाग में 21 दिन बाद सतवारी का व्यक्ति कोरोना संक्रमित मिला। 

कुल 726 मामलों में से 664 मामले कश्मीर से हैं। जम्मू संभाग में 62 में से 53 मरीज स्वस्थ हो चुके है। अब तक 287 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।

वहीं जम्मू, कठुआ और सांबा जिले को फिर रेड जोन घोषित कर दिया गया है। प्रदेश सरकार की ओर से रविवार को जारी सूची के अनुसार कश्मीर संभाग के सभी जिले रेड जोन में हैं। सूत्रों का कहना है कि चूंकि बाहरी राज्यों के लोग कठुआ से दाखिल हो रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इनका सांबा और जम्मू से ही गंतव्य तक जाना हो रहा है। इस वजह से एहतियातन इन्हें रेड जोन में रखा गया है। इस बीच ऑरेंज जोन में शामिल उधमपुर जिले को 37 दिन बाद कोराना मुक्त घोषित कर दिया गया है। जिला 15 अप्रैल को रेड जोन घोषित किया गया था। रविवार को यहां के अंतिम संक्रमित की रिपोर्ट निगेटिव आई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें