फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीरः कोरोना वायरस से निपटने के लिए अनंतनाग पुलिस ने संभाला मोर्चा

Sat, 21 Mar 2020 06:47 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
कोरोना वायरस से बचाव के लिए लगाई गई होर्डिंग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए पुलिस की ओर से आम लोगों को जागरूक करने का बीड़ा उठाया गया है। अनंतनाग में पुलिस ने पोस्टर व होर्डिंग लगाकर लोगों को कोरोना से बचाव करने के बारे में जागरुक कर रही है। साथ ही अलग-अलग इलाकों को पुलिस की ओर से सैनेटाइज करने का कार्य भी किया जा रहा है। वहीं कोरोना वायरस को लेकर अफवाह फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर है।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि भीड़ न जुटाएं, जिसे जरूरी काम है वही घर से बाहर निकले। कोरोना वायरस से जितना घर में रह कर बचाव किया जा सकता है करें। कहा कि आम लोग आते जाते समय एक दूसरे से दूरी बनाकर रखें व बारबार अपने हाथ साफ करें। किसी से हाथ न मिलाएं। यह हर एक की जिम्मेदारी बनती है कि कोरोना वायरस जैसी महामारी की रोकथाम के लिए लोगों को जागरूक करें व स्यवं भी जागरूक हों।

विज्ञापन

वहीं कोरोना वायरस के चलते व प्रशासनिक निर्देश के अनुरूप जम्मू संभाग के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल दाता तालाब के कपाट 15 दिन श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेंगे, जबकि दाता देव की आरती सुबह शाम जारी रहेगी व इस प्रक्रिया को समिति के दो या तीन सदस्य व पुजारी ही पूरा करेंगे। सनद रहे की दाता तालाब में बड़ी संख्या में दाता भक्त हर रविवार को स्नान करने सहित दर्शन करते हैं। श्रद्धालुओं के लिए जारी लंगर भी 31 मार्च तक बंद रहेगा।

समिति के प्रधान स्वर्ण सिंह ने कहा कि वर्तमान स्थिति में मानव रक्षा के लिए ऐसा करना जरूरी है। इस संबंध में चाढ़क बिरादरी संघ के महासचिव अशोक चाढ़क ने बताया कि दाता देव समिति द्वारा लिया गया निर्णय समय अनुरूप सही कदम है। क्योंकि भीड़ से बचाव आवश्यक है।

उल्लेखनीय है कि गत सप्ताह दाता देव समिति सदस्यों ने एक सामाजिक संस्था के जरिये कोरोना के बचाव संबंधी लोगों को जागरूक करते हुए मास्क व सेनिटाइजर वितरित किए थे। बहरहाल स्वर्ण सिंह, प्रेम नाथ सहित समिति ने दाता तालाब मंदिर के सारे द्वार व तालाब बंद रखने का निर्णय लिया है तथा अगले दो सप्ताह तक कोई सामूहिक बैठक भी नहीं होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें