फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: संक्रमितों और तीमारदारों को खाना पहुंचा रहे हैं योद्धा, डायल करें ये नंबर

Fri, 30 Apr 2021 09:12 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर में कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला, फाइल फोटो
विज्ञापन

जम्मू में पीपुल्स हट फाउंडेशन ने कोविड-19 के बीच जरूरतमंदों तक खाना पहुंचाने के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। अगर किसी संक्रमित मरीज या उसके तीमारदार को भोजन की जरूरत है तो 8803809103 और 9906900227 पर संपर्क कर सकते हैं। संस्था रोगियों और उनके तीमारदारों को खाने के अलावा सैनिटाइजर और मास्क भी उपलब्ध करवा रही है।

विज्ञापन


सामाजिक और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इस मुश्किल समय में मदद करने के उद्देश्य से फाउंडेशन ने यह अभियान शुरू किया है। फाउंडेशन संक्रमित परिवारों को निशुल्क भोजन उपलब्ध करवा रही है।

इसके लिए उन्होंने हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए है। फाउंडेशन के सीईओ डॉ. रोहित कौल ने कोविड रिसपांस टीम का गठन किया है, 15 से 29 अप्रैल तक 957 भोजन के पैकेट जरूरतमंदों को उपलब्ध करवाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- 18 साल बाद खुशी के पल: अंतरराष्ट्रीय सीमा पर तारबंदी के आगे फसल की कटाई शुरू    

ये भी पढ़ें- आपदा में उगाही: रसोई गैस सिलेंडर के वितरण में उपभोक्ताओं से छल, जानिए क्या बोले जिम्मेदार    
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें