फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना योद्धा: चार महीने में छह हजार से अधिक का टीकाकरण कर चुकी हैं तबस्सुम, डोर टू डोर मिशन भी शुरू किया

Sun, 30 May 2021 10:31 AM IST
प्रशांत कुमार अमृतपाल सिंह बाली, श्रीनगर

सार

तबस्सुम ने कहा कि इस महामारी में घर जाकर उन्हें काफी एहतियात बरतना पड़ता है। घर पहुंचकर परिवार वालों से मिलने के लिए उन्हें खुद को सैनिटाइज और फ्रैश करने में करीब दो घंटे लगते हैं।
विज्ञापन
तबस्सुम आरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में कोरोना वारियर्स तबस्सुम आरा भी वैक्सीनेशन अभियान का हिस्सा हैं। जिले के अस्पताल में तैनात वैक्सीनेशन अफसर तबस्सुम 4 माह से ज्यादा समय में 6000 से अधिक लोगों का टीकाकरण कर चुकी हैं। उन्होंने ज्यादा से ज्यादा लोगों को कवर करने के लिए डोर टू डोर मिशन भी शुरू किया है। तबस्सुम ने कहा कि लोगों को सेवाएं देकर उन्हें काफी खुशी होती है। परिवार का भी उन्हें सहयोग मिलता है।

विज्ञापन


पुलवामा के पायेर गांव की तबस्सुम आरा (30) ने बताया कि वह इस वैक्सीनेशन अभियान में 16 जनवरी से जुड़ी हुई हैं। तब से लेकर अब तक वह 6000 से अधिक लोगों को वैक्सीन दे चुकी हैं। उन्होंने बताया कि इससे पहले वह बच्चों की वैक्सीनेशन किया करती थीं, लेकिन बाद में वह भी इस अभियान का हिस्सा बनी और तब से अपने काम में डटी हुई हैं।

तबस्सुम ने बताया कि उनका घर पुलवामा टाउन से करीब चार किलोमीटर दूर है और लॉकडाउन के चलते उन्हें अस्पताल तक पहुंचने में दिक्कत आती थी, लेकिन अब उन्होंने स्कूटी ले ली है जिसके सहारे वह अस्पताल तक पहुंचती हैं। तबस्सुम ने कहा कि हम ऐसे लोगों के घर जाकर उन्हें वैक्सीन दे रहे हैं, जो बुज़ुर्ग हैं या फिर विकलांग है, या फिर ऐसे लोग जो किन्ही कारणों के चलते अस्पताल तक नहीं आ सकते।
विज्ञापन


तबस्सुम ने कहा कि कोरोना के दौर में डर तो लगता है लेकिन उन्हें इस फ्रंटलाइन काम के लिए चुना गया है, इसलिए वह पीछे नहीं हटती हूं। ठीक तरह से एसओपी का पालन करती हूं। उन्होंने कहा कि आजकल हम ऐसे लोगों के घर जाकर उन्हें वैक्सीन का डोज दे रहे हैं जो बुज़ुर्ग हैं और दिव्यांग हैं। महामारी के दौरान लोगों के बीच दिन भर रहने के बाद घर जाकर उन्हें काफी ऐतिहात बरतना पड़ता है।

तबस्सुम ने बताया कि उनकी मां को पेस मेकर लगा है। बावजूद इसके परिवार ने कहा कि लोगों की तुम्हारी जरूरत है। तुम अपना काम पूरी निष्ठा से करो। बता दें कि प्रधानमंत्री द्वारा कश्मीर के जिन कोरोना वारियर्स की सरहाना की गई थी, उनमें तबस्सुम भी हैं।
विज्ञापन



यह भी पढ़ें- आपदा में बढ़े अपराध: फौजी को एक युवती ने दिखाया अपना अश्लील वीडियो, फिर दी ऐसी धमकी    

यह भी पढ़ें- कोरोना ने बढ़ाया दर्द: जम्मू में लटके 4000 ऑपरेशन, 19 अप्रैल से बंद है सर्जरी    

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें