फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू: खांसी, जुकाम या हो बुखार... तो कोरोना टेस्ट के लिए रहें तैयार, बरतें सावधानियां

Wed, 05 Apr 2023 11:40 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

अब खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षणों वाले मरीजों के एहतियातन कोरोना टेस्ट किए जाएंगे। इसके अलावा सैंपलिंग को बढ़ाने के लिए भी विभाग ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में नियुक्त डॉक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले एक बार फिर सामने आना शुरू हो गए हैं। इसके चलते अब स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम उठाने शुरू कर दिए हैं। अब खांसी, जुकाम और बुखार के लक्षणों वाले मरीजों के एहतियातन कोरोना टेस्ट किए जाएंगे। इसके अलावा सैंपलिंग को बढ़ाने के लिए भी विभाग ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों में नियुक्त डॉक्टरों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

विज्ञापन


मौसम में बदलाव के चलते वायरल बुखार, सर्दी, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। इस बीच कोरोना के खतरे के चलते विभाग ने बीमारी से संबंधित लक्षणों वाले मरीजों के टेस्ट करने का निर्णय लिया है। कोरोना वायरस जैसे मिलते-जुलते लक्षणों की वजह से लोगों में संक्रमण की आशंका भी रहती है। वायरल बुखार के इन्हीं मामलों को देखते हुए विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं, जिससे समय रहते कोरोना के मामले सामने आने पर उनका समय पर उपचार हो सके।

एसडीएम आरएस पुरा रामलाल शर्मा का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग को निर्देश दिए गए हैं, कि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर कोरोना टेस्ट किए जाएं, ताकि किसी के पॉजिटिव आने पर समय रहते उपचार किया जा सके। स्वास्थ्य विभाग उपजिला ब्लॉक मेडिकल अधिकारी मोनिका कोतवाल का कहना है कि कोरोना टेस्ट करवाने के लिए किसी भी प्रकार का दबाव नहीं बनाया जाएगा। पीड़ित व्यक्ति अपनी इच्छा के अनुसार संक्रमण की जांच करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि पहले भी रूटीन के मुताबिक टेस्ट किए जा रहे हैं। लेकिन, अब भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त केंद्र स्थापित किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें