बारामुला। सेना ने बारमुला में फंसे दूसरे राज्यों से आए मजदूरों को 15 दिन का सूखा राशन वितरित किया। कलामाबाद के गैर स्थानीय मजदूरों में भोजन के पैकेट बांटे। वहीं काजीबाबाद में लोगों को निशुल्क फेस मास्क और सैनिटाइजर वितरित किए। मजदूरों ने सेना से मदद की गुहार लगाई थी।
कर्नल अतुल गुप्ता ने कहा कि देश की रक्षा के साथ-साथ हमारा कर्त्तव्य बनता है कि हम हर उस व्यक्ति तक जरूरत की चीजें पहुंचाएं, जिनकी उन्हें ज्यादा आवश्यकता है। सरपंच अहमद मीर ने सेना के इस कदम की सराहना की।