सुंदरबनी। उपजिला में मंगलवार को कोरोना के चार संक्रमित मिलने के बाद प्रशासन ने उनके परिजनों की सैंपलिंग के बाद कराई गई जांच के बाद एक संक्रमित के परिवार को दो और सदस्यों की शनिवार देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद सुंदरबनी में मंगलवार से अब तक कुल छह मरीज संक्रमित आ हैं। इससे क्षेत्र में दहशत बढ़ती जा रही है। प्रशासन की ओर से भी सुंदरबनी में कोरोना संक्रमितों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बाजार तथा आसपास के क्षेत्रों को बंद कराया गया है। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से रैंडम टेस्टिंग कराने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है ताकि सुंदरबनी नगर तथा इसके साथ लगते गांवों मेें कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं, वहां से रैंडम टेस्टिंग कराकर क्षेत्र को कोरोना मुक्त बनाया जा सके। संवाद
-----
बारिश होने से लोगों ने ली राहत की सांस
सुंदरबनी। सुंदरबनी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार देर रात हुई मूसलाधार बारिश के बाद क्षेत्र में पड़ रही उमसभरी गर्मी से लोगों को राहत मिली है। तीन-चार दिन से क्षेत्र में बारिश नहीं होने के कारण क्षेत्र में पड़ रही उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने मूसलाधार बारिश होने से लोगों को गर्मीं से राहत मिली है। वहीं बारिश के बाद क्षेत्र में बिजली की कम वोल्टेज में भी सुधार हुआ है। इससे रविवार को वोल्टेज ठीक रहने पर लोगों को काफी दिनों से हो रही परेशानियों से निजात मिली है। संवाद