सुंदरबनी। कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद मंगलवार से बंद बाजार शुक्रवार को चौथे दिन भी बंद रहे। वीरवार को चार में से दो कोरोना संक्रमित मरीजों की फिर से रिपोर्ट निगेटिव होने पर सुंदरबनी नगर के दुकानदारों के एक प्रतिनिधिमंडल तथा सरपंचों-पंचों ने एडीसी से मिलकर बाजारों खोलने की अनुमति देने की मांग की। कहा कि प्रशासन को सुनिश्चित करना चाहिए कि मंगलवार को मरीजों की कोरोना संक्रमित रिपोर्ट आने के बाद दो दिन के अंदर फिर से रिपोर्ट कैसे निगेटिव आ सकती है। एडीसी विनोद कुमार बहनाल ने कहा कि इस मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। बाजारों को खोलने की मंाग पर एडीसी ने कहा कि उनकी मांग को उपायुक्त के समक्ष उठाया जाएगा। जैसे ही निर्देश मिलेंगे बाजारों को खोल दिया जाएगा। संवाद
-------
दिनभर उमस भरी गर्मी, शाम को बारिश की फुहारों ने दी राहत
सुंदरबनी। सुंदरबनी तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में दिन भर पड़ी उमस भरी गर्मी तथा शाम को बारिश की हल्की फुहारें के पड़ने से लोगों को काफी राहत मिली है। हालांकि इतनी ज्यादा बारिश नहीं हुई जितनी की क्षेत्र में जरूरत थी, लेकिन हल्की बारिश से कुछ समय के लिए गर्मी से राहत जरूर मिली है। संवाद