रियासी। म्यूनिसिपल कमेटी के सफाई कर्मचारियाें में लंबित मांगों को लेकर रोष बरकरार है। शुक्रवार को भी उन्होंने धरना-प्रदर्शन मांगों को पूरा करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि उनकी अभी तक कोई सुनवाई नहीं हो रहीं है। वह लोग रोजाना सुबह नगर की सफाई कर आते है अपनी सारी व्यथा को वह कई बार कमेटी के उच्चाधिकारियों को बता चुके हैं, लेकिन उन की बात को अभी तक अनसुना किया जा रहा है। इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। एक-दो दिन में जल्द कदम नहीं उठाया गया तो वह सड़कों पर उतरने को मजूबर हो जाएंगे। इस मौके पर सफाई कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की।