फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामगढ़ के दो गांवों को बनाया हॉट स्पॉट

विज्ञापन
सांबा के रामगढ के गांव जेरडा मे लगाई कांटेदार तार,तैनात पुलिस के जवान - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
सांबा। जिले के रामगढ़ ब्लाक के दो गांवों में कोरोना पॉजिटिव मामले आने से दोनों गांवों को हॉट स्पॉट बनाया गया है। गांवों को पूरी तरह से सील कर दिया गया है। पुलिस का भी पहरा जारी है। जिला प्रशासन की ओर से लोगों को जरूरी सामान की आपूर्ति की जा रही है।
विज्ञापन

सनद रहे कि रामगढ़ के गांव जेरडा व कोटली नंदपुर से 12 मई को एक महिला व एक ट्रक चालक कोरोना पॉजिटिव आए थे। इसको लेकर जिला प्रशासन ने दोनों गांवों को सील कर दिया। पुलिस का पहरा बैठाया गया। हालांकि कोरोना संक्रमित लोगों के परिवारों के भी सैंपल लिए गए जो निगेटिव पाए गए। इसके बावजूद भी दोनों गांव हॉटस्पॉट पर हैं। गौरतलब है कि सांबा जिले के चक राम चंद के एक सैनिक के कोरोना पॉजिटिव आने से सारे गांव को हॉट स्पॉट में बदल दिया गया। आईसोलेट के उपरांत सैनिक की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उसे घर भेज दिया गया। बाद में कस्बा घगवाल की छन्न मतलोनी व रतनपुर सुराडा के सुलह गांव से एक-एक व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने पर दोनों गांवों को हॉट स्पॉट बनाया गया था। बाद में आईसोलेशन में रखे गए दोनों व्यक्तियों की रिपोर्ट निगेटिव आने से उन्हें घर भेज दिया गया। एक कथरोली सरोर के व्यक्ति के कोरोना संक्रमित होने पर गांव को हॉट स्पॉट में बदला गया है। अब सांबा व बाड़ी ब्राह्मणा में दो-दो व एक कथरोली सरोर को हॉट स्पॉट पर रखा गया है। जहां पर रेड जोन की सारी पाबंदियां जारी हैं। स्थानीय लोगों को भी कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
----------
रामगढ़ में नौ घर के 45 सदस्य हो क्वारंटीन
रामगढ़। गांव चक बागला में गर्भवती के कोरोना संक्रमित पाए जाने से अब क्षेत्र के कोरोना मरीजों की संख्या तीन हो गई है। वहीं समूचे जिला सांबा में कोरोना संक्रमितों की संख्या का आंकड़ा 14 तक पहुंच गया है। गांव चक बागला में कोरोना संक्रमित पाई गई 29 वर्षीय महिला के एक मई को भेजे गए कोविड-19 सैंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई थी, लेकिन जम्मू के शालामार एसएमजीएस अस्पताल में महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने के बाद उसकी सेहत में आई खराबी से जब 18 मई को पुन: कोविड-19 जांच की गई तो उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। मंगलवार को जैसे ही इस महिला की मेडिकल रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई तो प्रशासन ने तुरंत हरकत में आते हुए कार्रवाई को अंजाम दिया। थाना प्रभारी चमन गोरखा के साथ एसआई सतीश काटिल टीम के साथ गांव पहुंचे। पुलिस ने महिला के घर व उसके साथ लगते नौ अन्य घरों के 45 सदस्यों को होम क्वारंटाइन करते हुए आवाजाही बंद करने के लिए कंटीली तार बिछा दी। संवाद
विज्ञापन

------------
बाड़ी ब्राह्मणा का धारणी मोहल्ला कंटेनमेंट जोन में
संवाद न्यूज एजेंसी
बाड़ी ब्राह्मणा। 12 मई को कोरोना के दो मामले पॉजिटिव आने के बाद वार्ड-13 के धारणी मोहल्ले को उपायुक्त द्वारा कंटेनमेंट जोन में घोषित कर दिया गया। आदेश के तुरंत बाद मोहल्ले की तारबंदी कर दी गई, और आने जाने पर भी रोक लगा दी गई। अभी तक तकरीबन 50 लोगों के कोविड-19 के सैंपल लिए जा चुके हैं। उसमें से तकरीबन 15 से 20 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आ चुकी है।
संक्रमित पाए जाने वाले व्यक्ति के निजी लोग भी निगेटिव पाए गए हैं, लेकिन प्रशासन और स्वास्थ्य अधिकारियों द्वारा कंटेनमेंट जोन में पूरी तरह से पाबंदियां सख्त की गई हैं और मोहल्ले में किसी भी हलचल पर तुरंत कार्रवाई की जा रही है। कंटेनमेंट जोन में आने वाले लोगों को जरूरी सामान प्रशासन पुलिस और संस्थाओं द्वारा समय-समय पर मुहैया कराया जा रहा है। कंटेनमेंट जोन घोषित होने के बाद वहां पर एसएसपी भी दौरा कर चुके हैं, और लोगों को राशन की सुविधा मुहैया करा चुके हैं। वार्ड नंबर-13 के पार्षद देवराज को भी प्रशासन की तरफ से लोगों की जरूरतों को पूरा करने के लिए बताया गया है और कहा गया है कि आप भी इस मुहल्ले का पूर्ण रूप से ख्याल रखें, ताकि किसी भी मोहल्ले वासी को कंटेनमेंट जोन में तकलीफ से न गुजरना पड़े।
-------
वार्ड-13 से अभी तक लगभग 50 लोगों के कोरोना के सैंपल लिए जा चुके हैं। उसमें से 15 से 20 के करीब निगेटिव आ चुके हैं। राहत की बात यह है कि संक्रमित व्यक्ति के निजी लोग इसमें सभी निगेटिव पाए गए हैं।
- राजीव मगोत्रा, नोडल ऑफिसर
फोटो
कंटेनमेंट जोन वाली खबर के साथ जोड़ लीजिएगा
थाना प्रभारी रोहित गुप्ता के अनुसार इमरजेंसी होने के अलावा कंटेनमेंट जोन में कोई भी हलचल नहीं होने दी जा रही है। लोगों की जरूरत के मुताबिक उनके साथ पुलिस द्वारा सहयोग भी किया जा रहा है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 13 के कंटोनमेंट जोन का दृश्य
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें