फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांबा में काम करने आए मजदूरों ने घरों भेजने की उठाई मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिले के पहाड़ी ब्लाक नड में स्थित गुजवाल गांव में सड़क निर्माण करने आए 22 मजदूर लॉकडाउन में फंस गए हैं। वह एक ही कमरे में समय गुजार रहे हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि उन्हें उनके गृह जिला भेजा जाए।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक डोडा निवासी यह 22 श्रमिक अक्टूबर में नड ब्लाक में सड़क निर्माण कार्य करने आए थे। इनका काम मार्च में खत्म हो गया, जिसके बाद कोरोना संकट को देखते हुए लॉकडाउन के कारण यह अब यहां फंसे हुए हैं। श्रमिक इरफान, रियाज पीर, हबीब उल्ला नाइक, गुलाम अली, आकिब नाइक, आकिब मंजूर, जावेद, अशफाक व मुजम्मिल ने बताया कि वह बीते वर्ष 22 अक्तूबर को एक ठेकेदार के जरिये सरकारी योजना के तहत बन रही सड़क का काम करने आए थे। जो मार्च में पूरा हो गया। उन्होंने बताया कि उनके घर रवाना होने से कुछ दिन पहले ही लॉकडाउन लागू हो गया, जिसके कारण वह यहां फंस गए हैं। उन्होंने कहा कि वह सरपंच क्रांति किरन के जरिये जिला प्रशासन से भी उन्हें घर पहुंचाने की गुहार लगाई जा चुकी है, परंतु अभी तक उनकी सुध नहीं ली गई। डोडा से आए दिहाडी मजदूरों ने कहा कि उनके स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें भेजा जाए। क्योंकि वह बहुत ही गरीब परिवार से हैं। उन्होंने कहा कि वह इस बारे में पुलिस को भी बता चुके हैं।
------------
बाहरी राज्यों से आ रहे लोग बन रहे सिर दर्द
आरएस पुरा। उपजिला में कई गांव में दूसरे राज्यों से लौट रहे लोगों के घरों में पहुंचना चिंता का विषय बना है। कोरोना के चलते पहली ही लोगों में दहशत का माहौल है। इन लोगों के वापस अपने गांव में पहुंचने पर उनके परिजनों सहित अन्य ग्रामीण भी परेशान हैं। गांव मोटे के ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने सरपंच को सूचित किए जाने के साथ प्रशासन को भी जानकारी दी, लेकिन 24 घंटे बीत जाने के बाद भी उनकी जांच किए जाने व्यवस्था नहीं की गई। सीमावर्ती गांव मोटे में पांच लोग कश्मीर में क्रिकेट के बल्ले बनाए जाने का कार्य कर रहे थे और कई माह बाद शुक्रवार की रात घर लौटे हैं। नाम नहीं बताए जाने पर कहा कि उनकी किसी ने नहीं सुनी। ग्रामीणों ने एसडीएम से मांग करते की कि उनकी जांच कराई जाए ताकि उनमें फैली दहशत दूर हो सके।
विज्ञापन

---------------
जिले में 1386 क्वारंटीन किए लोगों को घर भेजा
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। जिले के विभिन्न क्वारंटीन केंद्र में रखे गए लोगों को शनिवार को उनके घरों को भेजा गया। जानकारी के अनुसार जिले में कुल 32 क्वारंटीन केंद्र बनाए गए थे। जिनमें घगवाल, सांबा, विजयपुर, बाड़ी ब्राह्मणा में बनाए केंद्रों से शनिवार को 1386 लोगों को उनके घर रवाना किया गया। जिन्होंने क्वारंटीन केंद्रों में 14 दिन पूरे कर लिए हैं। कश्मीर की ओर जाने वालों को सांबा मानसर मार्ग से रवाना किया गया। सांबा के तीन केंद्रों से 667 लोगों को भेजा गया। भार्गवा इंजीनियरिंग कॉलेज सुपवाल 252, दियानी केंद्र से 73 व नड केंद्र से 341, विजयपुर के राधास्वामी आश्रम से 719 लोगों को प्रशासन द्वारा घरों को भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें