फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रशासनिक अधिकारियों को सम्मानित करने के साथ मजदूरों में राशन वितरित किया

विज्ञापन
ヤसाम्बा के सीमाबर्ती गांव बैंगलर के सबस्थ्य कर्मीयों को भाजपा कार्यकर्ताओं ने ससम्मानित कियाヤ - फोटो : SAMBA
विज्ञापन
आरएस पुरा। पंचायत गनडली के सरपंच और कांफ्रेंस के राज्य महासचिव गुरदीप सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रशासनिक अधिकारियों को उनकी सेवा को देखते हुए सम्मानित करने के साथ मजदूरों में राशन वितरित किया गया। इस दौरान नायब तहसीलदार फारूक मिर्जा, अरनिया थाना प्रभारी सहित पुलिस कर्मी व प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे। जिन पर फूलों की वर्षा कर उन्हें पंचायत की ओर से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इस दौरान 65 प्रवासी मजदूर परिवारों को आटा चावल सहित अन्य खाद्य पदार्थ की किट्स मुहैया कराई गई। इस मौके पर सरपंच गुरदीप सिंह सैनी ने कहा कि जो लोग कोरोना के खिलाफ सेवाएं दे रहे हैं उनको उनकी पूरी पंचायत सलाम करती है। उनकी जितनी प्रशंसा की जाए कम है। सरपंच ने कहा कि आज प्रवासी मजदूर परिवारों में राशन भी वितरित किया गया है। इस मौके पर उन्होंने प्रवासी मजदूरों से अपील करते हुए कहा कि वह सरकार द्वारा जारी किए गए निर्देशों का पालन करते हुए घरों में रहें और सामाजिक दूरी का पालन करेंl इस मौके पर नायब तहसीलदार फारूक मिर्जा, थाना प्रभारी अरनिया हरमिंदर सिंह, नायब सरपंच प्यारेलाल, पंच पवन सिंह, सत्या देवी, अमर सिंह, दर्शन लाल सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।
------
फोटो
सफाई कर्मियों और पुलिस को किया सम्मानित
ज्यौड़ियां। प्रजा परिषद शहीदी ट्रस्ट की तरफ से रविवार को सफाई कर्मियों और पुलिस बल को सम्मानित किया गया। इस मौके पर एसडीएम गोपाल सिंह, एसडीपीओ अजय शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम के आयोजक किसान एडवाइजरी बोर्ड के वाइस चेयरमैन दलजीत सिंह चिब ने एसडीएम और एसडीपीओ को भी सम्मानित किया और उनके हाथों से सफाई कर्मचारियों को राशन वितरित किया। इस मौके पर किसान एडवाइजरी बोर्ड के पूर्व सदस्य व भाजपा नेता आकुश चौधरी भी उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन

-------
कोरोना से जंग लड़ने वाले सम्मानित
संवाद न्यूज एजेंसी
सांबा। भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से प्रथम पंक्ति में कोरोना से जंग लडने वालों को धन्यवाद पत्र व सम्मानित करने का कार्य चल रहा है। इसी संदर्भ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जिले के सीमावर्ती गांव बैनगलाड स्थित स्वास्थ्य केंद्र में तैनात डॉक्टरों व पैरा मेडिकल स्टाफ को धन्यवाद पत्र व फूल देकर सम्मानित किया।
कर्मचारियों को सम्मानित करने पहुंची भाजपा की मंडल टीम के अध्यक्ष मोहिंदर पाल विक्का ने प्रधानमंत्री के आह्वान पर धन्यवाद पत्र और फूल देकर डॉ. अनुज, डॉ. ज्योति, डॉ. रामपाल और पूरी टीम का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि इस मुसीबत के समय में जान जोखिम में डाल कर स्वास्थ्य कर्मचारी लोगों की देखरेख कर रहे हैं। हमारी टीम हमेशा उनके साथ खड़ी है। इसके उपरांत डॉ. ज्योति ने टीम के माध्यम से लोगों को संदेश दिया कि छोटी मोटी परेशानी होने पर अस्पताल में न आएं, और उन्होंने अपना व अपनी टीम का फ़ोन नंबर अस्पताल के गेट पर चस्पा किया है, ताकि जरूरत पड़ने पर लोग हमें संपर्क करें। इसके बाद भाजपा की टीम ने पंगदौर गांव में बैंक कर्मचारियों को धन्यवाद पत्र दिया और उनके ऊपर फूलों की बारिश कर अभिवादन किया। इस अवसर पर सरपंच देविंदर सिंह सोनू, मंडल उपाध्यक्ष बिहारी लाल, मंडल महामंत्री, पंच संजीव चौधरी, सचिब निशा पंच, जोगिंदर, समाजसेवी विकास, मोती साथ थे।
दूसरी तरफ भाजपा राज्य कार्यसमिति सदस्य अरुण शर्मा और जिला उपाध्यक्ष नरेश अंबा ने सिडको पुलिस पोस्ट पर चौकी प्रभारी एसआई मीनू शर्मा व अन्य महिला पुलिस कर्मियों को फूल भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर कुलदीप शर्मा, शिव लाल मन्याल, दिनेश संबल और पार्षद सीमा अंबा, सुदेश कुमारी, मधु कुमारी और रुचि भी उनके साथ थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें