ヤकस्बे के बाजार में पुलिस द्वारा लगाए गए नाके पर आगे जाने से रोकते हुएヤ
- फोटो : RSPURA
आरएस पुरा। केंद्र सरकार की तरफ से राज्य सरकारों को लॉकडाउन का सख्ती से लागू करने के दिए गए निर्देश के बाद उपजिला में भी प्रशासन की तरफ से कड़े कदम उठाए गए हैं। शुक्रवार को पुलिस प्रशासन की तरफ से कस्बे के सभी मुख्य मार्गों पर तारबंदी की गई और किसी को भी आने जाने की अनुमति नहीं दी गई। दूसरी तरफ प्रशासनिक अधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं और उनके द्वारा लोगों से अपील की जा रही है कि वह घरों में ही रहें।
उप जिला अधिकारी रामलाल शर्मा ने कहा कि प्रशासन की तरफ से लोगों से अपील की जा रही है कि वे घरों में ही रहें और जरूरत पड़ने पर ही घरों से बाहर निकलें। प्रशासन द्वारा दिखाई गई सख्ती के बाद क्षेत्र की सड़कें सुनसान रहीं। कस्बे के साथ-साथ गांव में भी लोग घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। एसडीएम रामलाल शर्मा ने कहा कि लोगों को चाहिए कि वह घरों में रहें ताकि कोरोना वायरस की लड़ाई में जीत प्राप्त कर लोगों की बेहतरी हो सके। संवाद
आरएस पुरा पुलिस ने 60 दो पहिया वाहन किएए सीज
संवाद न्यूज एजेंसी
आरएस पुरा। पुलिस ने शुक्रवार को उपजिले में कई स्थानों पर लगाए नाकों पर दो पहिया वाहन चालकों द्वारा प्रतिबंध लगाए जाने पर बाजार बिना कार्य के आने-जाने पर कार्रवाई करते हुए 60 दो पहिया वाहन सीज किए। एसडीपीओ शब्बीर अहमद खान ने कहा कि उप जिले के तीन थानों में लगाए गए विभिन्न स्थानों पर नाकों पर जिलाधीश के आदेश का उल्लंघन करने पर कार्रवाई की गई। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के चलते लोगों को चाहिए कि वह घरों में ही रहें और अगर कोई जरूरी समान चाहिए तो इसके लिए पुलिस या प्रशासनिक अधिकारी से संपर्क करें। ताकि कोरोना जैसी बीमारी से बचा जा सके।