फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रियासी में बैंक शाखा प्रबंधक सहित छह और लोग संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। शुक्रवार को जिला में कोरोना संक्रमण के छह नए मामले सामने आए हैं। इसमें जम्मू-कश्मीर बैंक की अरनास शाखा का मैनेजर शामिल है। वह जम्मू निवासी है। उसके संक्रमित मिलने के बाद शुक्रवार को शाखा को सील कर दिया गया। किसी प्रकार का कोई भी कामकाज नहीं किया गया। बैंक के अन्य कर्मचारियों को अपनेे-अपने घरों में ही रहने को कहा गया है। जल्द ही सभी के सैंपल लिए जाएंगे।
विज्ञापन

इस के अलावा डीएसपी अरनास में गार्ड ड्यूटी पर तैनात मतलोत निवासी एक एसपीओ संक्रमित मिला है, जिसके बाद कार्यालय को सैनिटाइज किया गया। जिला पुलिस लाइन में रहने वाले दो पुलिस कर्मचारियों के साथ ही एसडीआरएफ का एक कर्मी भी पॉजिटिव मिला है। तहसील पौनी के संदूर खैरालेड़ निवासी एक व्यक्ति के साथ ही एक महिला का सैंपल भी शुक्रवार को पॉजिटिव आया है। यह दोनों प्रशासनिक क्वारंटीन थे। केस बढ़ने के बाद जिला प्रशासन की तरफ से लोगों को घरों में ही रहनेे की हिदायत दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें